फैक्ट चेक: क्या महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2020 में खेलने की बात कही है? 1

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की चर्चा काफी तेजी से चल रही है। विश्व कप शुरू होने से पहले बार की जा रही थी कि वह टूर्नामेंट के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। हालाँकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया है। अब किसी को इस बारे में नहीं पता कि वह कब तक खेलेंगे या संन्यास की घोषणा करेंगे।

टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे?

फैक्ट चेक: क्या महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2020 में खेलने की बात कही है? 2

Advertisment
Advertisment

सोशल मीडिया पर लगातार यह बात फैलाई जा रही है कि महेंद्र सिंह धोनी 2020 टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे। इस पोस्ट में महेंद्र सिंह धोनी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी लगाया गया है। इस ट्वीट में लिखा है

“मैं जानता हूं कि इस सेमीफाइनल के बाद सारा भारत हमसे निराश है और मेरे रिटायरमेंट को लेकर ट्रोलिंग कर रहा है। लेकिन मेरी टीम को इस तरह छोड़ने का यह सही समय नहीं है। प्रशंसकों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, मैं ऑस्ट्रेलिया में 2020 आईसीसी टी 20 विश्व कप खेलूंगा। समर्थन करते रहे।”

क्या धोनी ने किया पोस्ट?

फैक्ट चेक: क्या महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2020 में खेलने की बात कही है? 3

फेसबुक पोस्ट में महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर अकाउंट से किया गया पोस्ट दिखता गया है। इस फेसबुक पोस्ट को 10 हजार से ज्यादा बाद शेयर किया जा चुका है। लेकिन सच्चाई यह है कि यह फेक न्यूज़ है।

महेंद्र सिंह धोनी ने अंतिम ट्विटर पोस्ट आईपीएल 2019 के दौरान 6 मई को किया था। फेसबुक पर उन्के ट्वीट की फैलाई जा रही स्क्रीनशॉट फोटोशॉप के जरिये बनाई गयी है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

Advertisment
Advertisment

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम को 3 अगस्त से वेस्टइंडीज का दौरा करना है लेकिन इसके लिए महेंद्र सिंह धोनी उपलब्ध नहीं रहने वाले हैं। बीसीसीआई की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने इस दौरे से आराम लेने का फैसला किया है।

वेस्टइंडीज के बाद भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलना है। इस सीरीज में धोनी टीम से वापसी कर सकते हैं। उन्होंने अभी तक संन्यास के बारे में कोई नहीं की है।