एशिया कप 2018- भारत के खिलाफ शून्य बनाते ही फ़खर ज़मान के नाम जुड़े ये अनचाहे रिकॉर्ड 1

संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में खेले जा रहे एशिया कप में बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए ग्रुप- ए का सबसे बड़ा और अहम मैच खेला गया। इस हाई वॉल्टेज मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को आसानी से हराते हुए ग्रुप को टॉप किया है।

एशिया कप 2018- भारत के खिलाफ शून्य बनाते ही फ़खर ज़मान के नाम जुड़े ये अनचाहे रिकॉर्ड 2

Advertisment
Advertisment

पाकिस्तान को एशिया कप में फखर जमान से थी बड़ी उम्मीदें

पाकिस्तान टीम सलामी बल्लेबाज फखर जमान जिस तरह से मौजूदा समय में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे है उसे देखते हुए उनके फैंस और टीम को एक बार फिर से सलामी बल्लेबाज फखर जमान से बड़ी उम्मीदें थी। आखिरी बार भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भी फखर जमान ने शानदार सैकड़ा जड़ा था।

एशिया कप 2018- भारत के खिलाफ शून्य बनाते ही फ़खर ज़मान के नाम जुड़े ये अनचाहे रिकॉर्ड 3

भारत के खिलाफ खाता तक नहीं खोल सके फखर

Advertisment
Advertisment

ऐसे में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद के द्वारा टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया गया तो पारी की शुरुआत करने उतरे फखर जमान से एक बार फिर से बहुत उम्मीदें थी। लेकिन ये पाकिस्तानी बल्लेबाज शुरू से ही संघर्ष करता नजर आया और अपना खाता खोलने तक को तरसता दिखा। आखिरकार तीसरे ओवर में फखर जमान के धेर्य ने जवाब दे दिया और 9 गेंदों का सामना करने के बाद बिना कोई रन बनाए चलते बने।

एशिया कप 2018- भारत के खिलाफ शून्य बनाते ही फ़खर ज़मान के नाम जुड़े ये अनचाहे रिकॉर्ड 4

अपने वनडे करियर में पहली बार फखर बने शून्य का शिकार

फखर जमान ने अपने इस शून्य के साथ ही अपने नाम कई ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड को जोड़ दिया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। इस शून्य के स्कोर के साथ ही ये पाकिस्तानी बल्लेबाज अपने वनडे करियर में पहली बार डक का शिकार बने। हाल ही में वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 18 पारियों में 1 हजार रन बनाने का कीर्तिमान करने वाले फखर जमान अपने करियर की 20वीं पारी में पहली बार खाता तक नहीं खोल सके।

एशिया कप इतिहास में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना कर शून्य बनाने वाले दूसरे सलामी बल्लेबाज

इस रिकॉर्ड के साथ ही इस पाकिस्तानी युवा बल्लेबाज के नाम कुछ और भी अनचाहे रिकॉर्ड जुड़ गए हैं। जिसमें वो एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 9 गेंदों का सामना कर शून्य बनाने वाले दूसरे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज हरूनर राशिद ने 1988 में चटगांव में भारत के खिलाफ 14 गेंदों का सामना करने के बाद भी खाता नहीं खोल सके।

एशिया कप 2018- भारत के खिलाफ शून्य बनाते ही फ़खर ज़मान के नाम जुड़े ये अनचाहे रिकॉर्ड 5

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।