आईपीएल 2020- धोनी की बेटी जीवा को रेप की मिली धमकी, लोगों ने लगाई फटकार 1

महेन्द्र सिंह धोनी… भारतीय क्रिकेट का वो सितारा, जो चाहे पूरी तरह से क्रिकेट से दूर हो जाए, लेकिन इनकी चमक हमेशा बरकरार रहेगी। भारतीय क्रिकेट में एक अभूतपूर्व योगदान देने वाले महेन्द्र सिंह धोनी को पसंद करने वालों की फेहरिस्त करोड़ो में है। धोनी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, इसी कारण हर भारतीय के मन में इनके प्रति एक खास तरह का सम्मान है।

महेन्द्र सिंह धोनी की 5 साल की प्यारी बेटी है जीवा

इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हो चुके महेन्द्र सिंह धोनी का एक प्यारा सा छोटा परिवार है, जिसमें उनके माता-पिता के साथ पत्नी और बहुत ही क्यूट सी बेटी है।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2020- धोनी की बेटी जीवा को रेप की मिली धमकी, लोगों ने लगाई फटकार 2

एमएस धोनी की बेटी जीवा धोनी जो महज 5 साल की है, एक बहुत ही प्यारी बेटी। लेकिन कुछ लोगों की घटिया मानसिकता ने महेन्द्र सिंह धोनी की खराब फॉर्म के कारण उनकी बेटी तक को टारगेट करने से नहीं छोड़ा।

सीएसके की हार पर एमएस धोनी की बेटी जीवा से दुष्कर्म की धमकी

इन दिनों भारत का ये पूर्व दिग्गज कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहा है। आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक काफी खराब रहा है, जिसके कारण लगातार महेन्द्र सिंह धोनी को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

आईपीएल 2020- धोनी की बेटी जीवा को रेप की मिली धमकी, लोगों ने लगाई फटकार 3

Advertisment
Advertisment

महेन्द्र सिंह धोनी और सीएसके दोनों का फॉर्म नहीं चल पा रहा है। इसी कारण फैंस उन पर जमकर निशाना साध रहे है। वैसे तो क्रिकेटर्स को ऐसी आलोचना की तो आदत सी हो जाती है, लेकिन एक सिरफिरे फेन ने सोशल मीडिया पर धोनी के प्रदर्शन के बाद एक ऐसी बात बोल डाली जिसके बाद सोशल मीडिया पर उबाल आ गया है।

छोटी बेटी को इस तरह की धमकी के बाद देश में उबाल

इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फेन ने महेन्द्र सिंह धोनी की 5 साल की एक क्यूट सी बेटी के साथ घृणित कर्म करने जैसी धमकी दे डाली। इसके बाद तो लोगों में जबरदस्त गुस्सा दिख रहा है। जिसमें महिलाओं का गुस्सा तो सातवें आसमान पर है।

आईपीएल 2020- धोनी की बेटी जीवा को रेप की मिली धमकी, लोगों ने लगाई फटकार 4

जीवा धोनी को लेकर कुकृत्य करने की धमकी वाले कमेंट के बाद तो जमकर रोष दिखायी दे रहा है। इसके बाद एक्ट्रेस और राजनेता बनी नगमा ने ट्वीट कर लिखा कि “हम एक राष्ट्र के तौर पर कहां जा रहे हैं? ये कितना अजीब है कि धोनी की पांच साल की बेटी जिवा को किसी ने दुष्कर्म की धमकी दी है। प्रधानमंत्री जी हमारे देश में क्या हो रहा है।”

वहीं राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा “ये इस बात का सबसे खराब उदाहरण है कि किस तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग हो रहा है।” कर्नाटक जयनगर विधायक सौम्या रेड्डी ने लिखा “ये काफी परेशान करने वाली बात है। हमारे देश में क्या हो रहा है। ये समझ नहीं आ रहा है, हम कहां जा रहे हैं?”