साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम में पंजाब के इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका, फरवरी में होगी अफ्रीका दौरे पर डेब्यू 1

आॅल इंडिया वुमंस सलेक्शन कमेटी ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चंंडीगढ़ की तान्या भाटिया को सलेक्ट किया है। वर्ल्ड कप संभावितों में शामिल रही तान्या को अब आखिरकार भारतीय नेशनल टीम में खेलना का मौका मिलेगा।

तान्या के साथ-साथ पंजाब की शान और महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अपना दम दिखाने वाली हरमनप्रीत का भी इस टीम में सलेक्शन हुआ हैं। हरमनप्रीत से तान्या को दौरे में काफी फायदा भी होगा। दोनों पंजाब की हैं और कई बार एक साथ खेल भी चुकी हैं।

Advertisment
Advertisment

तान्या ने पिता का सपना किया पूरा

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम में पंजाब के इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका, फरवरी में होगी अफ्रीका दौरे पर डेब्यू 2

चंडीगढ़ की सिटी स्टार तान्या के लिए तो ये एक ड्रीम कॉल है ही साथ ही उनके पिता के लिए भी ये एक बड़ा ड्रीम कॉल है। दरअसल, उनके पिता क्रिकेटर थे, लेकिन रणजी में नहीं खेल पाए थे। उनका सपना था कि एक दिन उनकी बेटी भारतीय टीम की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे। इसके लिए पिता के साथ-साथ उनकी बेटी ने भी काफी मेहनत की और आखिरकार भारतीय टीम में सेलेक्ट हुई।

तान्या के पिता सेंट्रल बैंक में मैनेजर हैं और वो कहते हैं कि करियर बनाने का कोई कभी शॉर्टकट नहीं होता। उनकी बेटी ने 7 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था और अब उसे यहां तक पहुंचने में 12 साल लग गए। ये सिर्फ उसकी मेहनत का नतीजा है, मेरी बेटी ने मेरा सपना पूरा कर दिया है।

Advertisment
Advertisment

फरवरी में साउथ अफ्रीका के साथ होगी सीरीज

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम में पंजाब के इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका, फरवरी में होगी अफ्रीका दौरे पर डेब्यू 3

अब भारतीय महिला टीम फरवरी में दक्षिण अफ्रीका जाएगी और वहां तान्या मैदान पर उतर सकती है। भारत और दक्षिण अफीका महिला टीमों के बीच 7 फरवरी से सीरीज शुरू होगी। दोनों के बीच 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 5 फरवरी को किंबरले के मैदान पर होगा जबकि दूसरा मैच इसी मैदान पर 7 फरवरी को खेला जाएगा। तीसरा वनडे मैच 10 फरवरी को द.अफ्रीका के खिलाफ पोर्टचेफस्ट्रूम में होगा।

आरपी सिंह हैं तान्या के कोच

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम में पंजाब के इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका, फरवरी में होगी अफ्रीका दौरे पर डेब्यू 4

पंजाब के सीनियर कोच आरपी सिंह ने ही सिटी स्टार तान्या को कोचिंग दी है। आरपी सिंह ने बताया कि “तान्या इस मौके की पूरी हकदार है। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है, वो टेक्निकली काफी स्ट्रांग है और काफी लंबे समय से इस मौके का इंतजार कर रही थी।

आरपी सिंह ने कहा कि तान्या के होने से टीम को भी मजबूती मिलेगी। तान्या ने पंजाब की सीनियर टीम के लिए काफी रन बनाए हैं और अब वो भारतीय टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करेगी। उसके जैसी क्वालिटी प्लेयर की टीम को काफी जरूरत थी।”

आपको बता दें कि तान्या एक विकेटकीपर भी है तो लिहाजा उनके टीम में होने से टीम को दोहरा फायदा होगा।