13 सालो में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी के बिना न्यूजीलैंड का मुकाबला करेगी भारतीय टीम 1

भारतीय टीम 24 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद वह टीम से बाहर चल रहे हैं। वह टीम में कब वापसी करेंगे, इसपर भी सवाल बना हुआ है। उनकी जगह पहले ऋषभ पंत और अब केएल राहुल विकेटकींपिंग कर रहे हैं।

पहली बार धोनी के बिना

13 सालो में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी के बिना न्यूजीलैंड का मुकाबला करेगी भारतीय टीम 2

Advertisment
Advertisment

भारतीय टीम पहली बार टी-20 मैच में महेंद्र सिंह धोनी के बिना न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच अभी तक 11 टी-20 मुकाबले हुए हैं और सभी में धोनी भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।

दोनों टीमों को मिला दें, फिर भी वह एकमात्र खिलाड़ी हैं जो सभी 11 मैचों में खेले हैं। न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन और रॉस टेलर ने भारत के 8 मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। दोनों टीम के बीच विश्व कप 2007 में पहली बार मुकाबला हुआ था।

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

13 सालो में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी के बिना न्यूजीलैंड का मुकाबला करेगी भारतीय टीम 3

महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। उन्होंने 11 मैचों में 223 रन बनाए हैं। 11 मैचों में 5 बार भारतीय टीम ने उनकी कप्तानी में ही खेला है।

Advertisment
Advertisment

इन 11 मैचों में भारतीय टीम को सिर्फ 3 जीत मिली है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेले 5 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। इसमें टी-20 विश्व कप 2007 और 2016 के मुकाबले भी शामिल हैं।

कब करेंगे वापसी?

13 सालो में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी के बिना न्यूजीलैंड का मुकाबला करेगी भारतीय टीम 4

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम में वापसी कब करेंगे, इस पर सवाल बना हुआ है। उन्होंने अपना अंतिम टी-20 मुकाबला 2019 में ऑस्ट्रेलिया के बैंगलोर में खेला था। अभी तक उन्होंने अपने भविष्य पर फैसला नहीं लिया है।

इसी महीने बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए कॉन्ट्रैक्ट से भी उन्हें बाहर कर दिया गया है। कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद अगले ही दिन वह अभ्यास करने पहुंचे थे। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले हैं लेकिन इसका अलावा उनका करियर साफ नहीं है।