IPL 2018: धोनी के अलावा इन 5 खिलाड़ियों ने लगाये है इस आईपीएल में सबसे लम्बे छक्के 1

आईपीएल में अभी तक 34 मैच खेले जा चुके हैं। इन 34 मैचों में 500 से ज्यादा छक्के लग चुके हैं। हर टीम में बड़े-बड़े हिटर मौजूद हैं जो हर मैच में बड़े-बड़े छक्के लगाते हैं।

हम अपने इस आर्टिकल में आईपीएल के लंबे-लंबे छक्के के बारे में बात करेंगे। हम आपको आईपीएल 2018 में सबसे लंबे छक्कों मारने वाले पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

Advertisment
Advertisment

दिनेश कार्तिक

IPL 2018: धोनी के अलावा इन 5 खिलाड़ियों ने लगाये है इस आईपीएल में सबसे लम्बे छक्के 2

इस लिस्ट में सबसे पहले कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक हैं। दिनेश कार्तिक 33 साल के हो चुके हैं लेकिन लंबे-लंबे छक्के मारने में वो भी काफी माहिर हैं। उनका रवैया आक्रमक नहीं है लेकिन वहीं चुपचाप ही बड़े शॉट्स लगा जाते हैं। इस बार उन्होंने आईपीएल में कार्तिक ने 102 मीटर का छक्का जड़ा है।

क्रिस लिन

Advertisment
Advertisment

IPL 2018: धोनी के अलावा इन 5 खिलाड़ियों ने लगाये है इस आईपीएल में सबसे लम्बे छक्के 3

इस लिस्ट में कार्तिक के बाद दूसरा नाम भी केकेआर के बल्लेबाज क्रिस लिन का ही है। लिन का बल्ला इस सीजन में चला नहीं है लेकिन उन्होंने कुछ लंबे छक्के जरूर लगाए। लिन ने 103 मीटर का छक्का जड़ा है। उनका यह छक्का सबसे लंबे छक्के की लिस्ट में शामिल है।

आंद्रे रसेल

IPL 2018: धोनी के अलावा इन 5 खिलाड़ियों ने लगाये है इस आईपीएल में सबसे लम्बे छक्के 4

इस लिस्ट में तीसरा नाम भी केकेआर के बल्लेबाज का ही है जिसका नाम आंद्रे रसेल हैं। आंद्रे रसेल के मसल्स के बारे में तो सभी जानते हैं। ऐसे में उनका नाम इस लिस्ट में होना तो लाजमी है। आंद्रे रसेल ने इस तीन छक्के इस लिस्ट में हैं। 105 मीटर, 102 मीटर और 97 मीटर।

एबी डिविलियर्स 

IPL 2018: धोनी के अलावा इन 5 खिलाड़ियों ने लगाये है इस आईपीएल में सबसे लम्बे छक्के 5

इस लिस्ट में आप एबी डिविलियर्स के नाम को तो ढूंढ ही रहे होंगे। एबी डिविलियर्स ने हाल हर साल की तरह इस साल भी कई छक्के लगाए हैं। उनके छक्कों में कई लंबे छक्के भी शामिल हैं। उनके तीन लंबे-लंबे छक्कों में  100 मीटर, 106 मीटर और 111 मीटर के छक्के शामिल हैं।

महेंद्र सिंह धोनी 

IPL 2018: धोनी के अलावा इन 5 खिलाड़ियों ने लगाये है इस आईपीएल में सबसे लम्बे छक्के 6

जी हां इस लिस्ट में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है। धोनी ने भी इस बार काफी लंबे-लंबे छक्के लगाए हैं। इस आईपीएल में धोनी अपने पुराने फॉर्म से भी ज्यादा खतरनाक लग रहे हैं। अभी तो वो 24 छक्कों के साथ सबसे ज्यादा छक्के मारने में भी क्रिस गेल के बिल्कुल पीछे दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। धोनी के इन छक्कों में कुछ लंबे-लंबे छक्के भी शामिल हैं। जिसमें एक 98 मीटर और 108 मीटर का छक्का सबसे लंबा है।