विश्वकप 2019 में धोनी ने बढ़ाई विराट की मुश्किलें, बल्लेबाजी क्रम को लेकर छिड़ी बहस 1

आईपीएल के इस 11वें सीजन से पहले महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर काफी चर्चा हो रही थी। चर्चा थी कि धोनी का बल्ला अब खामौश हो गया है। धोनी को अब क्रीज पर आने के बाद कुछ गेंद आंख जमाने के लिए खेलना पड़ता है। जिससे टी-20 में उनका रोल बिल्कुल ही खराब हो गया है।

हालांकि चेन्नई की टीम ने इस बार भी अपने पुराने कैप्टन कूल को 15 करोड़ के भारी भरकम प्राइस में खरीदा था। धोनी इस सीजन के शुरुआती मैचों में भी ठीक से बल्लेबाजी नहीं कर पाए। जिसके बाद काफी चर्चाएं होने लगी और यहां तक कहा जाने लगा कि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर अब खुद फिनिश हो चुका है।

Advertisment
Advertisment

वर्ल्ड कप में किस नंबर पर खेलेंगे धोनी

विश्वकप 2019 में धोनी ने बढ़ाई विराट की मुश्किलें, बल्लेबाजी क्रम को लेकर छिड़ी बहस 2
फोटो क्रेडिट-बीसीसीआई

इन चर्चाओं के बाद धोनी ने अपने गेम में ऐसा बदलाव किया कि आईपीएल के खत्म होने के बाद उनके किसी भी आलोचकों के पास कोई जबाव नहीं है। धोनी का बल्ला बोलना जब शुरू हुआ तो वो पहले से भी ज्यादा खतरनाक हो गया। इस बार धोनी ने 100 से ज्यादा की औसत से रन बनाए और अपनी टीम को खुद के बदौलत कई मैचों में जीत दिलाई।

धोनी के इस रोल के बाद कई पूर्व क्रिकेटर ने कहा, कि 2019 के वर्ल्ड कप में धोनी को नंबर पांच पर खेलना चाहिए और वहीं कई पूर्व दिग्गजों ने कहा कि,

“धोनी को पहले की तरह की सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के रूप में रहना चाहिए.”

विश्वकप 2019 में धोनी ने बढ़ाई विराट की मुश्किलें, बल्लेबाजी क्रम को लेकर छिड़ी बहस 3
©IPL/BCCI

पूर्व क्रिकेटर अंशुमन गायकवाड़ ने कहा कि,

“धोनी को गेम कंट्रोल करने की महान और अविश्वसनीय काबिलियत है। इस वक्त धोनी को बल्लेबाजी में सैटल होने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए होता है। ऐसे में धोनी अगर ऊपरी क्रम में आते हैं तो उससे टीम को काफी फायदा होगा। लिहाजा धोनी को नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए.”

विश्वकप 2019 में धोनी ने बढ़ाई विराट की मुश्किलें, बल्लेबाजी क्रम को लेकर छिड़ी बहस 4
फोटो क्रेडिट- गूगल

इनके अलावा पूर्व कप्तान श्रीकांत ने भी गायकवाड के बात का समर्थन करते हुए कहा कि,

Advertisment
Advertisment

“धोनी ने आईपीएल में जीतनी शानदार बल्लेबाजी की है उससे टीम इंडिया को वर्ल्ड कप तक काफी फायदा होने वाला है। उन्हें अब नंबर पांच पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए.”

विश्वकप 2019 में धोनी ने बढ़ाई विराट की मुश्किलें, बल्लेबाजी क्रम को लेकर छिड़ी बहस 5
CREDIT- moviegallery.net

इनके अलावा पूर्व क्रिकेटर एल. शिवरामाकृष्णन ने कहा कि,

“धोनी जैसे बल्लेबाजों को निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए नहीं आना चाहिए। वो जितने ऊपर आएंगे टीम को उतना फायदा होगा.”