भारतीय मूल की इंग्लिश महिला क्रिकेटर ईशा गुहा बंधी शादी के बंधन में, जाने कौन बना दूल्हा 1

इंग्लैंड की पूर्व दिग्गज महिला क्रिकेटर रही ईशा गुहा ने हाल ही में इंग्लैंड के ही एक गीतकार(सॉंग राइटर) रिचर्ड थॉमस के साथ परिणय सूत्र में बंध गई है। ईशा गुहा और रिचर्ड थॉमस की शादी इंग्लैंड के कार्नवाल शहर के कार्बिस बे में हुई। ईशा गुहा क्रिकेटर होने के साथ ही मौजूदा समय की मशहूर कमेंटेटर है।

https://www.instagram.com/p/Bn1ugQSgcO9/?utm_source=ig_embed

Advertisment
Advertisment

पूर्व इंग्लिश महिला खिलाड़ी ईशा गुहा ने गीतकार रिचर्ड थॉसम से रचायी शादी

भारतीय मूल की ईशा गुहा इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की पूर्व तेज गेंदबाज रही हैं। इन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों को गुरूवार को अपने ऑफशियल ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की जिसके बाद उनके शादी की जानकारी मिली। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर ईशा गुहा की शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें यूजर्स के द्वारा वायरल हो गई।

https://www.instagram.com/p/BnytkBtn15B/?utm_source=ig_embed

संन्यास के बाद ईशा गुहा करती है कमेन्ट्री

Advertisment
Advertisment

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम से संन्यास लेने के बाद ईशा गुहा ने कमेंट्री में अपना भाग्य अजमाया और कई इंटरनेशनल मैचों के साथ ही पिछले काफी सालों से इंडियन प्रीमियर लीग में भी अंग्रेजी कमेंटेटर के तौर पर नजर आती हैं। वैसे भी ईशा भारतीय मूल की ही इंग्लिश क्रिकेटर रही हैं।

भारतीय मूल की इंग्लिश महिला क्रिकेटर ईशा गुहा बंधी शादी के बंधन में, जाने कौन बना दूल्हा 2

ईशा हुआ ने ट्वीटर पर शेयर की अपनी शादी की तस्वीर

इस पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर की शादी में जानकारी के मुताबिक इंग्लैंड की कई महिला क्रिकेटरों ने भाग लिया। जिसमें इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेटर डेनियल वाएट भी शामिल रही।  ईशा गुहा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शादी की तस्वीर को शेयर करने के साथ ही लिखा कि  “ये एक चुनौतीपूर्ण साल रहा लेकिन मेरी तरफ से मुझे पता है कि इस अविश्वसनीय इंसान के साथ मैं कुछ भी हासिल कर सकती हूं। मैं इतनी भाग्यशाली हूं कि वो मेरे जीवन में आए। हमारे परिवार और कई मित्रों के साथ ये दो तस्वीरें हमारे अद्भुत दिन को और ज्यादा अच्छे से जोड़ते हैं।” 

ईशा रही है इंग्लैंड महिला टीम की बेहतरीन गेंदबाज

ईशा गुहा के क्रिकेट करियर पर नजर डाले तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए 8 टेस्ट मैचों में 29 विकेट, 83 वनडे मैचों में 101 विकेट और 22 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में अपने नाम 18 विकेट किए। इस तरह से वो इंग्लैंड क्रिकेट टीम की एक बेहतरीन गेंदबाज कही जा सकती है।

भारतीय मूल की इंग्लिश महिला क्रिकेटर ईशा गुहा बंधी शादी के बंधन में, जाने कौन बना दूल्हा 3

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।