ब्रे वायट : जहां एक तरफ टीम इंडिया के फैंस एशिया कप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ फैंस के लिए कल देर रात WWE से एक बेहद दिल दहलाने वाली खबर आई है। दरअसल, डब्लयूडब्ल्यूई (WWE) दुनिया के सबसे बड़े खेलों में से एक हैं। इसकी लोकप्रियता दुनियाभर में हैं। भारत में भी WWE के काफी फैंस हैं। कल ब्रे वायट के नाम से मशहूर रेसलर विंडहैम रोटुंडा का 36 साल की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया है। इस खबर से पूरे WWE इंडस्ट्री में काफी गमगीन माहौल है। इसके साथ ही फैंस को भी ये खबर जानकार काफी झटका लगा है। आइए जानते हैं आखिर कैसे इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए ब्रे वायट।
36 साल की उम्र में ब्रे वायट ने दुनिया से कहा अलविदा
WWE के मशहूर रेसलर ब्रे वायट अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। कल देर रात एक खतरनाक बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। WWE के चीफ कंटेन्ट अधिकारी और पूर्व मशहूर रेसलर ट्रिपल एच के नाम से मशहूर पॉल लेवेस्क ने अपने आधिकारी सोशल मीडिया पर ब्रे वायट के निधन की जानकारी दी। आपको बता दें कि WWE रेसलर ब्रे वायट का असली नाम विंडहैम रोटुंडा था। वो WWE के चैंपियन भी रह चुके थे।
पिछले काफी समय से वो WWE का हिस्सा नहीं थे। बताया जाता है कि एक गंभीर बीमारी के चलते वो रिंग से बाहर हो गए थे। लेकिन बीमारी उनकी जान ले लेगी ये किसी ने नहीं सोचा था। ब्रे वायट को लेके अभी खबरें आ रहीं थीं कि वो जल्द ही रिंग में वापसी करने वाले हैं। लेकिन इससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया के जरिए दी निधन की जानकारी
उनके निधन की जानकारी देते हुए ट्रिपल एच ने ट्विटर पर लिखा, “अभी डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेमर माइक रोटुंडा से फोन आया , जिन्होंने हमें दुखद खबर दी कि हमारे डब्ल्यूडब्ल्यूई परिवार के सदस्य विंडहैम रोटुंडा जिन्हें ब्रे वायट के नाम से भी जाना जाता है, उनका आज अप्रत्याशित रूप से निधन हो गया। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और हम चाहते हैं कि इस समय हर कोई उनकी निजता का सम्मान करे।”