क्रिस गेल की आतिशी पारी देख डेनियल वयाट भी रह गयी दंग, कहा कुछ ऐसा कि विराट भी रह जायेगे हैरान 1

क्रिस गेल जब खेलते हैं तो उनकी तारीफों के पुल बंध जाते हैं। यूनिवर्स बॉस नाम से मशहूर जमैका के इस खिलाड़ी का बल्ला जब भी चलता है तो गेंदबाजों की लाइन, लैंथ, सीम, स्विंग, स्पिन जैसी कोई भी कला काम नहीं आती है। यहीं कारण है कि गेंदबाज गेल के सामने आने से खौफ खाते हैं और गेल के इसी अंदाज के फैन पूरी दुनिया में फैले हुए हैं।

आईपीएल में चला गेल का बल्ला

क्रिस गेल की आतिशी पारी देख डेनियल वयाट भी रह गयी दंग, कहा कुछ ऐसा कि विराट भी रह जायेगे हैरान 2

Advertisment
Advertisment

आईपीएल के 11वें सीजन में गेल का खेल पाना भी मुश्किल हो रहा था क्योंकि वो उन्हें नीलामी में कोई लेने को तैयार ही नहीं था। हालांकि तब किसी ने यह भी नहीं सोचा होगा कि इसी आईपीएल 2018 का पहला शतक क्रिस गेल ही लगाएंगे। अगर ये बात किसी को पता होती तो वो गेल को अपनी टीम में लेने की पूरी कोशिश करता। इस बात की थोड़ी बहुत जानकारी किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग और सह-मालिक प्रीति जिंटा को थी जिसकी वजह से उन्होंने गेल को अपनी टीम में शामिल किया। जिसके बाद का नतीजा हम सभी के सामने है।

क्रिस गेल की आतिशी पारी देख डेनियल वयाट भी रह गयी दंग, कहा कुछ ऐसा कि विराट भी रह जायेगे हैरान 3

गेल की फैन हुए डेनियल

क्रिस गेल की आतिशी पारी देख डेनियल वयाट भी रह गयी दंग, कहा कुछ ऐसा कि विराट भी रह जायेगे हैरान 4

क्रिस गेल इस बार किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अपने दूसरे मैच में ही शतक लगाकर अपने आलोचकों और उन्हें ना खरीदने वाले फ्रेंचाइजियों का भी करारा जबाव दिया है। गुरूवार को किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच में पंजाब के नए खिलाड़ी क्रिस गेल ने 58 गेंदों में शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। ओपनिंग पर आने वाले गेल ने 63 गेंदों में नाबाद 104 रनों की पारी खेली और टीम का स्कोर 193 रनों तक पहुंचाया।

Advertisment
Advertisment

गेल की इस पारी की तारीफ इंग्लैंड की महिला सलामी बल्लेबाज डेनियल वयाट ने भी की है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर गेल के पारी की तारीफ करते हुए कहा कि, “Yeaaaahhhh boy, क्रिस गेल”

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले गेल

Image result for danielle wyatt with gayle

 

इस ट्वीट के आगे डेनियल ने सेंचूरी का एक साइन और उसके आगे किंग्स के मुकुट का इमोजी भी अटैज किया। डेनियल के इस ट्वीट का मतलब था कि गेल आईपीएल में शतकों के राजा यानी सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। गेल ने आईपीएल में अभी तक 6 शतक लगाए हैं और टॉप पर हैं। उनके पीछे विराट कोहली है जिन्हें 4 शतक वो भी एक ही सीजन में लगाए हैं। बहराल, गेल की तारीफ तो डेनियल ने कर दी लेकिन अब दर्शकों की इंतजार है कि डेनियल कब विराट की तारीफ में कोई ट्वीट करें लेकिन इसके लिए विराट को एक शानदार पारी खेलनी पड़ेगी।