अफरीदी ने किया भारत विरोधी ट्वीट तो गौतम ने अपने गंभीर जबाब से कर दी बोलती बंद 1

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान पर अक्सर ही आंतकवादियों को सपोर्ट करने का आरोप लगता है। इसके कारण दोनों ही देशों के बीच दशकों से राजनीतिक तनाव बने है। ऐसे में दोनों देशों के बीच किसी भी तरह का कोई भी द्विपक्षीय खेल खेलने नहीं खेला जा रहा है।

गंभीर ने किया व्यंग पूर्ण तरीके से अफरीदी पर पलटवार

अफरीदी ने किया भारत विरोधी ट्वीट तो गौतम ने अपने गंभीर जबाब से कर दी बोलती बंद 2

Advertisment
Advertisment

आपको बता दे, भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर को अक्सर ही इण्डियन आर्मी का सपोर्ट करते हुए दिखते हैं। इसके अलावा वे कई दफा भारत के समर्थन को लेकर अपने विचार को सोशल मीडिया के माध्यम से रखते आए है।

इसका जीता जागता सबूत आप इस बात से ही लगा सकते हैं,जब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट शाहिद अफरीदी ने कश्मीर में मारे गए आंतकवादियों पर दुख जताया। उनकेे इस ट्वीट पर गंभीर ने ट्वीट करते हुए प्रतिक्रिया दी,जिसमें उन्होंने शाहिद अफरीदी को टैग करते हुए लिखा कि,

अफरीदी ने किया भारत विरोधी ट्वीट तो गौतम ने अपने गंभीर जबाब से कर दी बोलती बंद 3

“मीडिया वाले मुझे शाहिद अफरीदी द्वारा उठाये गये कश्मीर मसले को लेकर प्रतिक्रिया देने को कह रहे हैं। इसपर मैं क्या कहूं…अफरीदी केवल यूएन की तरफ ही देख सकते हैं,जैसे एक अंडर 19 का बच्चा अपने हद में रह पाता हो। मीडिया को इस बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए। अफरीदी हमेशा ही गेंदबाजी करते हुए नो बाॅल पर आउट कर जश्न मनाने वाले गेंदबाज है…!!!”

आखिर क्या किया था पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर अफरीदी ने ट्वीट

Advertisment
Advertisment

अफरीदी ने किया भारत विरोधी ट्वीट तो गौतम ने अपने गंभीर जबाब से कर दी बोलती बंद 4

इसको लेकर पाकिस्तान के क्रिकेटर अफरीदी ने ट्वीटर का सहारा लिया और इसमें उन्होंने भारत विरोधी बात कहते हुए कहा कि,“भारत अधिकृत कश्मीर (जम्मू कश्मीर) की स्थिती बेचैन करने वाली और चिंताजनक है। यहां आत्मनिर्णय और आजादी की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी शासन द्वारा निर्दोषों को मार दिया जाता है।हैरान हूं कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य अर्न्तराष्ट्रीय संगठन कहां है। वे इस खूनी संघर्ष को रोकने के लिए कुछ क्यों नहीं कर रहे?”