MI VS DD- लगातार दो हार के बाद मिली पहली जीत के बाद गौतम गंभीर ने इस भारतीय खिलाड़ी को दिया इस जीत का श्रेय 1

इंडियन प्रीमियर लीग के ग्यारहवें सीजन में शनिवार मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकबला खेला गया। सीजन के 9वें मैच में मुंबई इंडियंस को दिल्ली डेयरडेविल्स ने रोमांच के बीच अंतिम गेंद पर 7 विकेट से हरा दिया।

MI VS DD- लगातार दो हार के बाद मिली पहली जीत के बाद गौतम गंभीर ने इस भारतीय खिलाड़ी को दिया इस जीत का श्रेय 2

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार और लुईस ने की पारी की शुरूआत

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने नई सलामी जोड़ी सूर्यकुमार यादव और एविन लुईस के रूप में उतारी।

MI VS DD- लगातार दो हार के बाद मिली पहली जीत के बाद गौतम गंभीर ने इस भारतीय खिलाड़ी को दिया इस जीत का श्रेय 3
PC_BCCI

मुंबई इंडियंस ने खड़ा किया 194 रनों का स्कोर

मुंबई इंडियंस के लिए ये नई सलामी जोड़ी कारगर साबिज हुई और सूर्यकुमार यादव और एविन लुईस ने धमाकेदार अंदाज में शुरूआत की। इस सलामी जोड़ी ने महज 9 ओवर में ही 102 रनों की साझेदारी कर बेहतरीन शुरूआत दिलायी।

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस ने ईविन लेविस 28 गेंद 48 रन और सूर्यकुमार यादव के 32 गेंद 52 रनों की मदद से अपने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 194 रनों का स्कोर खड़ा किया।

MI VS DD- लगातार दो हार के बाद मिली पहली जीत के बाद गौतम गंभीर ने इस भारतीय खिलाड़ी को दिया इस जीत का श्रेय 4
PC_BCCI

दिल्ली डेयरडेविल्स ने हासिल किया अंतिम गेंद पर लक्ष्य

इस बड़े स्कोर के जवाब में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय और गौतम गंभीर ने शानदार शुरूआत दिलायी। गौतम गंभीर के आउट होने के बाद ऋषभ पंत ने जैसन रॉय के साथ मिलकर पारी को उसी अंदाज में आगे बढाया। दोनों ने मिलकर दिल्ली को 119 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। यहां पर पंत 25 गेंदो में 47 रन बनाकर चलते बने।

लेकिन दूसरी तरफ जैसन रॉय ने एक सिरा थामे रखा। जैसन रॉय ने अंत तक क्रीज पर रहते हुए अपनी टीम दिल्ली को जीत दिलाकर ही दम लिया। जैसन रॉय ने 53 गेंदो में शानदार 91 रनों की नाबाद पारी खेली। और दिल्ली को अंतिम गेंद पर 7 विकेट से जीत दिलायी।

MI VS DD- लगातार दो हार के बाद मिली पहली जीत के बाद गौतम गंभीर ने इस भारतीय खिलाड़ी को दिया इस जीत का श्रेय 5
PC_BCCI

लगातार दो मैचों के बाद मिली जीत को लेकर गौतम गंभीर खुश हुए और उन्होंने कहा कि

बोल्ट और शमी ने बेहतरीन प्रयास किया। हमनें सोचा था कि वो 230 रन का स्कोर हासिल कर लेंगे।  हमने उनको 190 रनों पर रोका। हमें लगता है कि  20-30 रन कम थे। तो ये अपने आप  में ही सकारात्मकता है। वो(जैसन रॉय) एक क्लासिक खिलाड़ी हैं। हम एक खतरनाक साइड होंगे, अगर हमने इसी तरह के खेल को जारी रखा।

MI VS DD- लगातार दो हार के बाद मिली पहली जीत के बाद गौतम गंभीर ने इस भारतीय खिलाड़ी को दिया इस जीत का श्रेय 6
PC_BCCI

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।