शाहिद अफरीदी से अपने निजी विवाद पर बोले गौतम गंभीर, लगाया ये गंभीर आरोप कहा मै उसके जैसा नहीं 1

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और पाकिस्तान के खिलाड़ियों में कई बार मैदान में झड़प होते देखी गयी है। क्रिकेट छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर भी गंभीर और पूर्व पाक कप्तान शाहिद अफरीदी के बीच जंग जारी रहती है। भारत- पाकिस्तान के मुद्दे पर दोनों एक- दूसरे को घेरने के कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं।

निजी झगड़े भी हुए

शाहिद अफरीदी से अपने निजी विवाद पर बोले गौतम गंभीर, लगाया ये गंभीर आरोप कहा मै उसके जैसा नहीं 2

Advertisment
Advertisment

गौतम गंभीर मैदान पर और मैदान के बाद सोशल मीडिया पर भी शाहिद अफरीदी से भिड़ते दिखे हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद भाजपा सांसद बने गौतम गंभीर ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा

“कुछ झगड़े व्यक्तिगत होते हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यह बहुत लंबे समय से ऐसा ही है। कभी-कभी किसी के साथ व्यक्तिगत होना अच्छा होता है।”

फिर वापस आ सकते हैं

शाहिद अफरीदी से अपने निजी विवाद पर बोले गौतम गंभीर, लगाया ये गंभीर आरोप कहा मै उसके जैसा नहीं 3

शाहिद अफरीदी ने कई बार संन्यास की घोषणा करने के बाद क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं। गौतम गंभीर का मानना है कि अफरीदी अभी भी क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। अफरीदी ने हाल में ही ग्लोबल कनाडा टी-20 लीग में भी खेला था। उनके बारे में गंभीर ने कहा

“अब जाहिर है कि वह नहीं खेलते, लेकिन आप कभी नहीं जानते। वह शायद वापसी कर सकते हैं। वह कभी रिटायर नहीं होगें। उसका ऐसा ही इतिहास है, मैं इसके साथ ठीक हूं।”

पिछले साल लिया संन्यास

शाहिद अफरीदी से अपने निजी विवाद पर बोले गौतम गंभीर, लगाया ये गंभीर आरोप कहा मै उसके जैसा नहीं 4

Advertisment
Advertisment

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पिछले साल दिसंबर में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 147 वनडे, 58 टेस्ट और 37 टी-20 खेले थे। इसके साथ ही वह टी-20 विश्व कप 2007 और आईसीसी विश्व कप 2011 की विजेता टीम का हिस्सा भी थे।

साल 2013 में उन्हें भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया। इसके बाद 2016 में कुछ मैचों के लिए टीम में वापस कुते लेकिन फिर बाहर हो गये। गंभीर के नाम 4154 टेस्ट रन, 5238 ओडी रन और 932 टी-20 रन हैं। इसके साथ ही दो विश्व कप फाइनल में वह टीम के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी थे।