Posted inक्रिकेट, क्रिकेट न्यूज़, न्यूज़

एमएस धोनी के संन्यास लेकर बोले गौतम गंभीर, चयनकर्ताओं को करनी चाहिए उनसे बात

एमएस धोनी के संन्यास लेकर बोले गौतम गंभीर, चयनकर्ताओं को करनी चाहिए उनसे बात 1

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही थी कि 38 वर्षीय धोनी विश्व कप के बाद संन्यास का ऐलान कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने अपने भविष्य को लेकर कुछ साफ़ नहीं किया है और अभी आराम कर रहे हैं।

चयनकर्ता करें बात

एमएस धोनी के संन्यास लेकर बोले गौतम गंभीर, चयनकर्ताओं को करनी चाहिए उनसे बात 2

Advertisment
Advertisment

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबज्ज और महेंद्र सिंह धोनी के साथी खिलाड़ी गौतम गंभीर के मानना है कि चयनकर्ताओं को उनसे बात करने की जरूरत है। इससे धोनी के भविष्य के प्लान का पता चलेगा। उन्होंने रिपोर्टरों से कहा

“मैं हमेशा एक बात बोलता हूँ, संन्यास हर किसी का व्यक्तिगत फैसला होता है। मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं को उनसे बात करनी चाहिए और भविष्य के बारे में बात करनी चाहिए। मेरे लिए भारत खेलने के लिए आप सीरीज नहीं चुन सकते।”

पंत को समय मिले

एमएस धोनी के संन्यास लेकर बोले गौतम गंभीर, चयनकर्ताओं को करनी चाहिए उनसे बात 3

महेंद्र सिंह धोनी के आराम के बाद भारतीय टीम में ऋषभ पन्त को मौका मिल रहा है। विश्व कप के बाद से पन्त ने लगातार निराश किया है लेकिन गंभीर का मानना है कि उन्हें अभी समय मिलना चाहिए। विश्व कप विजेता भारतीय खिलाड़ी ने कहा

“किसी एक खिलाड़ी को काफी ज्यादा अटेंशन दिया जा रहा है। वह अभी 21 साल के हैं और ढाई सालों से खेल रहे हैं। टेस्ट में उनके नाम दो शतक हैं। उनकी किसी और के साथ तुलना नहीं की जानी चाहिए। टीम को उन्हें समय देना चाहिए और उनके भविष्य काफी अच्छा होने वाला है।”

कब करेंगे वापसी?

एमएस धोनी के संन्यास लेकर बोले गौतम गंभीर, चयनकर्ताओं को करनी चाहिए उनसे बात 4

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान पर कब  वापसी करेंगे, इसपर कभी तक कोई खबर नहीं आई है। आर्मी से वापस लौटने के बाद से वह अपने घर पर ही हैं। उनके विजय हजारे ट्रॉफी खेलने की बात हो रही थी लेकिन वह टीम का हिस्सा नहीं हैं।

हाल में ही उनका एक वीडियो वायरल हुआ है और इसमें वह प्रैक्टिस से वापस जा रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा सकती है कि धोनी जल्द ही भारत के लिए फिर खेलते नजर आ सकते हैं।

error: Content is protected !!