मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी के इस रणनीति के मुरीद हुए सुनील गवास्कर, लेकिन इस टीम को बताया चेन्नई के लिए खतरा 1

आईपीएल के 11वें सीजन का रोमांच इन दिनों अपने शबाब पर है। आईपीएल के इस सीजन का पहला मैच शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स और गत विजेता मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में जबरदस्त रोमांच के बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 विकेट से शानदार जीत हासिल की।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी के इस रणनीति के मुरीद हुए सुनील गवास्कर, लेकिन इस टीम को बताया चेन्नई के लिए खतरा 2

Advertisment
Advertisment

दो साल बाद वापसी के साथ ही सीएसके ने दिखाया चैंपियन वाला अंदाज

आईपीएल के इतिहास में दो साल बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स स्पॉट फिक्सिंग मामले के बाद दो साल के अपने प्रतिबंध को पूरा करने के बाद पहली बार मैदान में उतरी और मैदान में उतरते ही धोनी की कप्तानी में इस टीम ने अपना वहीं चैंपियन वाला अंदाज दिखाना शुरू कर दिया।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी के इस रणनीति के मुरीद हुए सुनील गवास्कर, लेकिन इस टीम को बताया चेन्नई के लिए खतरा 3

सीएसके के कप्तान धोनी ने पहले मैच में उतारे तीन स्पिन गेंदबाज

Advertisment
Advertisment

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस पहले मैच में खास बात ये रही कि वो तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरे। तीन स्पिनरों के साथ उतरना एक बड़ा जोखिम भी हो सकता है, लेकिन धोनी की अपनी रणनीति का अलग ही अंदाज रहता है। धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और रविन्द्र जडेजा के रूप में तीन स्पिनर उतारे।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी के इस रणनीति के मुरीद हुए सुनील गवास्कर, लेकिन इस टीम को बताया चेन्नई के लिए खतरा 4

सुनील गावस्कर धोनी की तीन स्पिनर के साथ उतरने की रणनीति के हुए कायल

महेन्द्र सिंह धोनी ने तीन स्पिनरों की ये चाल चली जिसके बाद अब उनकी इस रणनीति की तारीफ हो रही है। भारत के महान बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर ने धोनी की तीन स्पिनरों के साथ उतरने की रणनीति की तारीफ की।

सुनील गावस्कर ने कहा कि

“तीन स्पिनरों के साथ उतरने की धोनी की रणनीति अच्छी बात है। क्योंकि बल्लेबाज इस मैच में गेंद को सीमापार पहुंचाने के लिए अतिरिक्त पेस का इंतजार कर रहे थे। धीमी गेंद पिच से बाहर आती है, जिस पर बल्लेबाजों के लिए ऊंचाई और दूरी हासिल करने में ज्यादा कठिन होता है।”

मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी के इस रणनीति के मुरीद हुए सुनील गवास्कर, लेकिन इस टीम को बताया चेन्नई के लिए खतरा 5

केकेआर से मैच नहीं रहेगा आसान

इसके साथ ही गावस्कर ने कहा कि

चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलु मैदान में वापसी वाले मैच में जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगे, लेकिन उनके लिए अपने पहले मैच की विजेता टीम कोलकाता नाइट राईडर्स से मुकाबला कठिन रहने वाला है।”

मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी के इस रणनीति के मुरीद हुए सुनील गवास्कर, लेकिन इस टीम को बताया चेन्नई के लिए खतरा 6

चेन्नई सुपर किंग्स के दर्शकों के लिए बड़ा मौका

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर सनी ने कहा कि

“ये चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों के लिए बहुत बड़ा मौका होगा। जो दो साल बाद अपनी टीम को चीयर करेंगे। और यहां पर एमए चिदंबरम स्टेडियम में पूरी तरह से पैक हो जाएगा जहां पर पीले रंग के अलावा कुछ नजर नहीं आएगा।”

मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी के इस रणनीति के मुरीद हुए सुनील गवास्कर, लेकिन इस टीम को बताया चेन्नई के लिए खतरा 7

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।