वीडियो: मुंबई के खिलाफ अर्द्धशतक लगा मैदान पर ही डांस करने लगे क्रिस गेल विडियो हुआ वायरल 1

आज आईपीएल के 11वें सीजन में आज किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच में मैच खेला जा रहा है। यह मैच किंग्स इलेवन पंजाब के दूसरे घरेलू मैदान इंदोर में खेला जा रहा है। किंग्स इलेवन पंजाब अपने सभी घरेलू मैचों को अब इंदौर में खेलेगी।

किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस 

वीडियो: मुंबई के खिलाफ अर्द्धशतक लगा मैदान पर ही डांस करने लगे क्रिस गेल विडियो हुआ वायरल 2

Advertisment
Advertisment

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया लेकिन पंजाब के गेल ने मुंबई के सभी प्लान्स को फेल कर दिया। गेल ने शुरू से एक बार फिर ताबड़तोड़ पारी खेलना शुरू कर दिया। एक के बाद एक लंबे-लंबे छक्के लगाने शुरू कर दिए। जल्द ही गेल ने मात्र अपनी हाफ सेंचुरी भी पुरी कर ली।

गेल ने फिर बनाया अर्धशतक

Image result for gayle

अपना एक और अर्धशतक लगाने के बाद गेल ने आज फिर आईपीएल 2018 का अपना नया सेलीब्रेशन किया। गेल शतक या अर्धशतक बनाए और सेलीब्रेशन ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता।

गेल ने आज जब अपना अर्धशतक पूरा किया तो थोड़ी देर रूके, शायद आज वो सेलीब्रेट नहीं करना चाह रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने क्राउड की डिमांड पर अपना सेलीब्रेशन शुरू कर दिया।

Advertisment
Advertisment

गेल ने फिर किया सेलीब्रेशन

Image result for gayle

उन्होंने हाथ में अपना बैट लिया और उसको झुलाने लगे। गेल के सेलीब्रेशन को देखकर क्राउड में काफी शोर मच गया और सभी इंज्वॉय करने लगे। दरअसल, गेल हर साल सेलीब्रेशन का एक नया तरीका लेकर आते हैं जिसे देखकर लोग काफी खुश होते हैं। आज उनकी हाफ सेंचुरी देखकर टीम मालकिन प्रीति जिंटा और गेल की पत्नी के साथ-साथ पूरा क्राउड काफी खुश था।

 

हालांकि अर्धशतक पूरा करने के बाद गेल ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं पाए। गेल आज 40 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें बेन कटिंग ने सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करा दिया।