ईशान किशन

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन जारी है जहां रोमांच अब तो काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। इसी रोमांच के बीच सोमवार को भी बहुत ही मजेदार मैच देखने को मिला। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ जहां आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में मात दी।

ईशान किशन ने जीता हर किसी का दिल

मुंबई इंडियंस की टीम ने तो इस मैच को सुपर ओवर में गंवा दिया, लेकिन एक खिलाड़ी जो हर किसी का दिल जीतने में कामयाब रहा। ये और कोई नहीं बल्कि ईशान किशन…

Advertisment
Advertisment

IPL 2020: मुंबई की हार से निराश ईशान किशन को उनकी गर्लफैंड की तरफ से मिला खास मैसेज 1

जी हां… मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज ईशान किशन, जिन्होंने इस मैच में अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया और भले ही अपनी टीम को मैच नहीं जीता सके, लेकिन दिल जीतने में कामयाब रहे।

ईशान किशन ने खेली 99 रनों की पारी

इस मैच में मुंबई इंडियंस को आरसीबी की तरफ से 202 रनों का लक्ष्य मिला था। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने 100 रनों से पहले ही अपने 4 विकेट खो दिए। लेकिन यहां से ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी कर कीरोन पोलार्ड के साथ मैच को पलट दिया।

IPL 2020: मुंबई की हार से निराश ईशान किशन को उनकी गर्लफैंड की तरफ से मिला खास मैसेज 2

Advertisment
Advertisment

ईशान किशन को इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने पहली बार मौका दिया। जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।किशन ने केवल 58 गेंदों का सामना कर 99 रन की पारी खेली। ईशान तब आउट हुए जब मुंबई इंडियंस की टीम जीत से केवल 5 रन ही दूर रह गई थी।

हार के बाद मायूस ईशान को गर्लफ्रैंड ने ये संदेश देकर किया खुश

अपनी टीम को ना जीता पाने का मलाल ईशान किशन पर साफ दिखाई दे रहा था। वो बहुत ही मायूसी के साथ पैवेलियन की तरफ लौटे। वो दबे पांव पैवेलियन की तरफ लौटे और सुपर ओवर में उनके चेहरे पर हार की निराशा साफ दिखायी दे रही थी।

IPL 2020: मुंबई की हार से निराश ईशान किशन को उनकी गर्लफैंड की तरफ से मिला खास मैसेज 3

मुंबई इंडियंस ने शानदार फॉर्म में दिख रहे ईशान किशन को सुपर ओवर में भी बल्लेबाजी करने नहीं भेजा। ईशान किशन को इसी निराशा के बीच उनकी गर्लफ्रैंड ने खास संदेश दिया। जिससे उनकी निराशा कम हुई होगी। ईशान की गर्लफ्रैंड अदिति हुंडाई ने इंस्टाग्राम पर उनके पैवेलियन लौटते हुए वीडियो को पोस्ट  कर कैप्शन में लिखा कि “मुझे आप पर गर्व है बेबी”

गौरतलब है कि ईशान किशन और अदिति हुंडाई के बीच पिछले कुछ समय से अफेयर की खबरें रही हैं। अदिति की बात करें तो वो 2017 में मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी है।