विनी रमन ने भारतीय रीती रिवाज से की ग्लेन मैक्सवेल से सगाई, देखें तस्वीरें 1

प्रेम के लिए किसी भी इंसान के बीच सरहदें कुछ नहीं कर पाती है। एक सच्चा प्रेम हो तो देश की सीमा क्या महाद्वीप की सीमा भी कुछ नहीं कर पाती है जो कभी भी कहीं भी किसी के बीच भी प्रेम हो सकता है। ऐसा ही कुछ  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल  के साथ हुआ है जिनका दिल एक भारतीय लड़की पर आ गया।

ग्लेन मैक्सवेल ने विनी रमन के साथ इस बार रचाई भारतीय रिति-रिवाज के अनुसार सगाई

क्रिकेट जगत में टी20 क्रिकेट के स्पेशलिस्ट माने जाने वाले ग्लेन मैक्सवेल पिछले कई महीनों से एक भारतीय मूल की लड़की विनी रमन के साथ इश्क लड़ा रहे हैं। इन दोनों के ही बीच प्यार की खिचड़ी पक रही है जो अब एंगेजमेंट में बदल गई है।

Advertisment
Advertisment

विनी रमन ने भारतीय रीती रिवाज से की ग्लेन मैक्सवेल से सगाई, देखें तस्वीरें 2

ग्लेन मैक्सवेल और भारतीय मॉडल विनी रमन ने अपने लंबे समय से चले आ रहे अफेयर के बीच दूसरी बार सगाई की है। इस बार उन्होंने पूरी तरह से भारतीय रिति रिवाज के अनुसार विनी रमन के साथ सगाई रचाई है।

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की सगाई की तस्वीरों को विनी ने किया शेयर

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन के बीच पहली बार साल 2017 के आईपीएल के दौरान मुलाकात हुई जिसके बाद उनके बीच करीबी बढ़ी और ये प्यार में बदल गई। इसके बाद से मैक्सवेल और विनी लगातार एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। और अपने प्यार की नैया को आगे बढ़ाते गए जिसका उन्होंने इसी साल खुलासा करने के बाद फरवरी माह में पहली बार सगाई की थी।

https://www.instagram.com/p/B9taXQkpEtc/?utm_source=ig_embed

Advertisment
Advertisment

https://www.instagram.com/p/B9qvvcgHN4r/?utm_source=ig_embed

फरवरी में पहली बार सगाई करने के बाद मैक्सवेल और विनी ने एक बार फिर से भारतीय रिति रिवाज के अनुसार सगाई करने का फैसला किया और दोनों ने ही फिर से सगाई की। खुद विनी रमन ने इस सगाई की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया जिसमें मैक्सवेल नीले रंग की शेरवानी धारण की है तो विनी ने काले रंग का लहंगा पहना हुआ है।

मैक्सवेल भारतीय लड़की के साथ रिश्ता जोड़ने वाले बने दूसरे कंगारू क्रिकेटर

आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब किसी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने भारतीय महिला के साथ रिश्ता जोड़ा है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रहे शॉन टेट ने भी भारतीय महिला मासूम सिंघा के साथ शादी कर चुके हैं।

विनी रमन ने भारतीय रीती रिवाज से की ग्लेन मैक्सवेल से सगाई, देखें तस्वीरें 3

शॉन टेट के बाद ग्लेन मैक्सवेल दूसरे ऐसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बने जिसने भारत की लड़की के साथ रिश्ता जोड़ा है। आपको ये भी बता दें कि मैक्सवेल कुछ महीनों से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं और चोट और मेंटल रेस्ट के कारण वो खेल नहीं पा रहे हैं।