RCB

IPL 2022 में इस बार RCB की तरफ से उनके स्टार बल्लेबाज एबी डी विलियर्स खेलते हुए नहीं दिखेंगे, जिसका फैंस को बेहद दुख है। दरअसल डी विलियर्स ने आईपीएल 2022 के शुरूआत में ही अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। लेकिन आईपीएल के इस सीजन में RCB को एक नया एबी डी विलियर्स मिला है, जिसके बारे में आज यहां जानेंगे।

RCB को मिला नया एबी डी विलियर्स

RCB के स्टार बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट के साथ साथ आईपीएल से भी संन्यास ले लिया है। एबी डी विलियर्स के इस साल आईपीएल में नहीं होने की वजह से RCB के फैंस बेहद हताश हुए थे, लेकिन इस बार ऑक्शन में टीम ने एक नए एबी डी विलियर्स को ढूंढ निकाला है। RCB ने ऑक्शन से पहले अपने तीन प्लेयर्स को रिटेन किया था, जिसमें ग्लेन मैक्सवेल एक थे। एबी डी विलियर्स के बाद RCB ग्लेन मैक्सवेल को उनकी जगह देख रही है। आईपीएल के नौ साल के सीजन में पहली बार किसी टीम ने ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन किया है। RCB ने मैक्सवेल के लिए कहा- क्या आप जानते हैं, हमारे रैंक में एक और मिस्टर 360 डिग्री है? 12th मैन आर्मी, मैक्सी एबीडी की तरह ही विस्फोटक है।

Advertisment
Advertisment

मैक्सवेल का आईपीएल करियर

IPL 2022: RCB को मिल गया नया एबी डी विलियर्स! लंबे लंबे छक्के लगाने में है माहिर 1

ग्लेन मैक्सवेल ने अपने आईपीएल करियर की शुरूआत साल 2012 में की थी, जिसे दिल्ली ने अपने एक विदेशी प्लेयर ट्रेविस बर्ट के रिप्लेसमेंट पर शामिल किया था। आईपीएल 2012 के दौरान मैक्सवेल ने केवल दो ही मैच खेले थे, लेकिन साल 2013 के सीजन में ये आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। इन्हे मुंबई इंडियंस ने 1 मिलियन अमेरीकी डॉलर में खरीदा था। फिर साल 2014 में पंजाब किंग्स के साथ शामिल हुए, जहां इन्होने अपने एक मैच में चेन्नई के खिलाफ 43 गेंदो में 95 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद मैक्सवेल अपने बल्ले के शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने लगे। साल 2014 और 2015 का सीजन मैक्सवेल के लिए कुछ खास नहीं रहा, इसके बाद ये साल 2018 में दिल्ली में शामिल हुए लेकिन इस सीजन में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा सके। मैक्सवेल को इस बार RCB ने रिटेन किया है और टीम को उनसे काफी ज्यादा उम्मीदे भी है।

मैक्सवेल इस सीजन में RCB की तरफ से शुरूआत के मैचो में अपनी शादी की वजह से नहीं खेल पायेंगे, लेकिन इसके बाद वो टीम में वापसी करते हुए दिखेंगे। एबी डी विलियर्स के नहीं होने पर अब सबकी उम्मीदे ग्लेन मैक्सवेल से है। अब ऐसे में मैक्सवेल अपने फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरते है या नहीं ये तो टूर्नामेंट के जरिये ही पता चल जायेगा।

Advertisment
Advertisment