2018 में क्रिकेट से ज्यादा भारतीयों ने इस खेल को किया पसंद, ये रहे टॉप 10 स्पोर्ट्स 1

इंडिया में भले ही क्रिकेट को सबसे पसंदीदा खेल माना जाता हो। लेकिन साल 2018 के टाॅप 10 स्पोर्ट्स इवेंट सर्च की लिस्ट में क्रिकेट पीछे रह गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा फुटबाॅल को सर्च किया गया हैं।

गूगल इंडिया की सर्च लिस्ट के अनुसार, मौजूदा साल में सबसे ज्यादा फीफा वर्ल्ड कप को सर्च किया गया हैं। वहीं इस लिस्ट के दूसरे नंबर पर आईपीएल रहा हैं। आईपीएल को देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं।

Advertisment
Advertisment

इतना ही नहीं इसका इंतज़ार दर्शकों से कही ज्यादा खिलाड़ियों में भी देखा गया हैं। बता दें गूगल इंडिया ने साल 2018 की टाॅप सर्च लिस्ट जारी कर दी है। तो आइए एक नजर डालते हैं इस सूची पर।

फीफा वर्ल्ड कप

2018 में क्रिकेट से ज्यादा भारतीयों ने इस खेल को किया पसंद, ये रहे टॉप 10 स्पोर्ट्स 2
इस सूची में पहला नम्बर आता है फीफा वर्ल्ड कप का। इस साल यानी कि 2018 में फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन रूस में हुआ था। बता दें यह टूनामेंट 14 जून से 15 जुलाई तक खेला गया था। इस टूनामेंट का फाइनल मैच फ्रांस और क्रोएशिया के बीच माॅस्को के लुज्निकी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच के दौरान फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से मात दी थी।

आईपीएल

Advertisment
Advertisment

2018 में क्रिकेट से ज्यादा भारतीयों ने इस खेल को किया पसंद, ये रहे टॉप 10 स्पोर्ट्स 3

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता हैं इंडियन प्रीमियर का। आईपीएल यानि की इंडियन प्रीमियर लीग का इस साल 2018 में 11वां सीजन खेला गया था। इस साल आईपीएल में चेन्नई की टीम ने अपनी वापसी दर्ज कराई थी। इतना ही नहीं इस साल चेन्नई की टीम ने अपनी जगह फाइनल में भी बनाई थी। जहां उन्होंने हैदराबाद को आठ रनों के साथ हराया था।

एशिया कप

2018 में क्रिकेट से ज्यादा भारतीयों ने इस खेल को किया पसंद, ये रहे टॉप 10 स्पोर्ट्स 4
इस लिस्ट में तीसरा खेल आता हैं एशिया कप का। बता दें इस साल 2018 में यूएई में 14वें एशिया कप का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में महज छह टीमों ने हिस्सा लिया था। लेकिन खेल के अंतिम पड़ाव यानी की फाइनल में भारत और बांग्लादेश की टीमें पहुंची थी। जहां भारत ने बांग्लादेश की टीम को हराते हुए ट्रॉफी अपने नाम किया था।

एशियन गेम्स

बता दे 2018 एशियन गेम्स का आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता और पेलमबर्ग में हुआ था। इस टूनामेंट में इंडिया 69 मेडल के साथ 8वें स्थान पर रहा। इस टूनामेंट के दौरान भारत ने 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रांज मेडल अपने नाम किये थे। वहीं इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 289 मेडल चीन को मिले।

विंटर ओलंपिक्स

2018 में क्रिकेट से ज्यादा भारतीयों ने इस खेल को किया पसंद, ये रहे टॉप 10 स्पोर्ट्स 5
विंटर ओलंपिक्स का आयोजन 2018 की शुरुआत में साउथ कोरिया के प्योंगचांग में हुआ था। बता दे इस प्रतियोगिता में महज 92 देशों में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में भारत की तरफ से दो एथलीट खेलने गए थे। और दोनों ही भारत को मैडल जिताने में नाकामयाब रहे। इस खेल में सबसे ज्यादा 39 मेडल नाॅर्वे ने जीते थे।

काॅमनवेल्थ गेम्स

2018 में काॅमनवेल्थ गेम्स का आयोजन आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुआ था। बता दे इस खेल में विश्व के 71 देशों ने हिस्सा लिया था। इस खेल में भारत ने 66 मेडल जीते थे। इतना ही नहीं इस खेल के दौरान भारत तीसरे नंबर रहा।

भारत ने काॅमनवेल्थ गेम्स के दौरान 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 20 ब्रांज अपने नाम किये थे। वहीं इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा मैडल ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किये थे।

विंबल्डन

2018 में क्रिकेट से ज्यादा भारतीयों ने इस खेल को किया पसंद, ये रहे टॉप 10 स्पोर्ट्स 6
टेनिस के चार फेमस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में एक विंबल्डन 2018 का आयोजन इस साल जुलाई में हुआ था। जिसमें पुरुष सिंगल वर्ग में नोवाक जोकोविक और महिला सिंगल वर्ग में एंजेलिक कर्बर विजेता बनीं थीं।

प्रो कबड्डी

प्रो कबड्डी का आयोजन 2018 में 7 अक्टूबर को किया गया था। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 जवरी 2019 को खेला जाएगा। बता दें इस खेल को भी गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा हैं।

इंडियन सुपर लीग

भारत के टाॅप प्रोफेशनल फुटबाॅल लीग में शामिल इंडियन सुपर लीग की शुरुआत इस साल सितंबर में की गयी थी। बता दें यह टूर्नामेंट अगले साल यानी की 2019 तक चलेगा।

ऑस्ट्रेलियन ओपन

2018 में क्रिकेट से ज्यादा भारतीयों ने इस खेल को किया पसंद, ये रहे टॉप 10 स्पोर्ट्स 7

इस खेल का आयोजन जनवरी 2018 में किया गया था। बता दें इस खेल को भी भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया था। इस टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल वर्ग में रोजर फेडरर और महिला सिंगल वर्ग में कैरोलीन ने खिताब अपने -अपने नाम किया था।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।