IPL 2022- कुलदीप यादव के प्रदर्शन से खुश हुए इंग्लैंड के इस दिग्गज ने इस सफलता के लिए दिया दिल्ली कैपिटल्स को श्रेय 1

आईपीएल के 15वें सीजन में कई खिलाड़ियों को अपनी फॉर्म साबित करने का मौका था। भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ियों के लिए ये सीजन एक बड़ा अवसर है। जो स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के लिए बहुत ही अहम माना जा रहा है, जिसमें अब तक कुलदीप यादव पूरी तरह से सफल रहे हैं।

कुलदीप यादव के लिए ये सीजन साबित हो रहा है वरदान

दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेलने वाले कुलदीप यादव इस सीजन में एक अलग ही लय में दिख रहे हैं। कुलदीप यादव को पिछले कुछ सीजन में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन यहां उन पर दिल्ली कैपिटल्स ने जो भरोसा जताया, उसमें वो कामयाब रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2022- कुलदीप यादव के प्रदर्शन से खुश हुए इंग्लैंड के इस दिग्गज ने इस सफलता के लिए दिया दिल्ली कैपिटल्स को श्रेय 2

कुलदीप यादव इस सीजन कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। जो केवल 6 मैच में 13 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। कुलदीप की इस जबरदस्त गेंदबाजी से तो उन्होंने फिर से भारतीय टीम में वापसी का दावा ठोका है।

ग्रीम स्वान ने कुलदीप की सफलता के लिए दिल्ली कैपिटल्स को दिया श्रेय

कुलदीप यादव के इस प्रदर्शन को देखते हुए इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कुलदीप के इस प्रदर्शन के लिए दिल्ली कैपिटल्स को पूरा का पूरा श्रेय दिया है। स्वान का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स ने कुलदीप को आत्मविश्वास दिया।

IPL 2022- कुलदीप यादव के प्रदर्शन से खुश हुए इंग्लैंड के इस दिग्गज ने इस सफलता के लिए दिया दिल्ली कैपिटल्स को श्रेय 3

Advertisment
Advertisment

इंग्लैंड के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रहे ग्रीम स्वान ने कहा कि,  “कुलदीप का टी20 प्रारूप में अपनी जगह वापस पाने का कारण तकनीक से अधिक मानसिक स्थिति है, क्योंकि भारत का चाइनामैन दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए अधिक आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं।”

कुलदीप की बॉडी लैंग्वेज पूरी तरह से बदली

ग्रीम स्वान ने आगे बात को जारी रखते हुए कहा कि, “यह बॉडी लैंग्वेज कई चीजों में सुधार हुआ है, जिसे उनका आत्मविश्वास बढ़ गया है। जब आप किसी बल्लेबाज या गेंदबाज को देखते हैं जो अपने खेल में टॉप पर है, तो अनिवार्य रूप से आप तकनीकी को महत्व देते हैं।”

IPL 2022- कुलदीप यादव के प्रदर्शन से खुश हुए इंग्लैंड के इस दिग्गज ने इस सफलता के लिए दिया दिल्ली कैपिटल्स को श्रेय 4

“लेकिन कभी-कभी यह मानसिक स्थिति होती है, जो सर्वश्रेष्ठ करने पर मजबूर कर देती है। मुझे लगता है कि कुलदीप जैसे गेंदबाज पर इसका अधिक रोमांचक प्रभाव पड़ता है। वह कई सालों से एक अच्छे गेंदबाज रहे हैं आप अचानक एक बुरे या अच्छे गेंदबाज नहीं बन सकते।”