MS Dhoni : इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान एमएम धोनी (MS Dhoni) ने एक बार करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। आईपीएल 2023 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर एम एस धोनी के प्रैक्टिस करने का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इसी बीच साउथ अफ्रीका में हो रही नई टी20 लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने एमएस धोनी के बारे में एक बड़ी गहरी बात कह दी है।
MS Dhoni को ग्रीम स्मिथ ने दिया SA20 खेलने का प्रस्ताव
साउथ अफ्रीका में नई फ्रेंचाईजी लीग का आयोजन हो रहा है। इसे मिनी आईपीएल भी कहा जा रहा है। क्योंकी इसमें खेलने वली सभी 6 टीमें भारतीय फ्रेंचाईजी की है। इस लीग के कमिश्नर हैं पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ (Greame Smith), स्मिथ ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है।
ग्रीम स्मिथने कहा, “हमें SA20 लीग में एमएस धोनी के होने पर गर्व होगा। लेकिन हम बीसीसीआई का भी सम्मान करते हैं और उनके साथ अच्छे संबंध हैं।”
आपको बता दें पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को ग्रीम स्मिथ SA20 लीग में खिलाना चाहते थे। उन्होंने जब लीग शुरू हुई तब धोनी को लेके खुले तौर पर ये प्रस्ताव भी दिया था। लेकिन धोनी ने देश की अपनी लीग आईपीएल को चुनते हुए इस करोड़ों के प्रस्ताव को लात मार दी थी।
उन्होंने आईपीएल से संन्यास नहीं लिया और अब भी वह IPL 2023 में हिस्सा लेने वाले हैं. अगर साउथ अफ्रीका लीग का ऑफर वह कबूल कर लेते, तो फिर वह कभी भी BCCI द्वारा आयोजित IPL को नहीं खेल पाते.
क्यों नहीं खेल पाते भारतीय खिलाड़ी विदेशी लीग
ये सवाल भारतीय फैंस के दिल में रह-रह कर आता है। आखिर क्या वजह है कि कोई भी भारतीय खिलाड़ी किसी विदेशी लीग में नजर नहीं आता है। जबकी बाकी देशों के कई खिलाड़ी दुनियाभर में कई लीग खेलते हैं।
दरअसल बीसीसीआई किसी भी भारतीय क्रिकेटर को बाहर खेलने की इजाजत नहीं देता। इसके पीछे बड़ी वजह है बीसीसीआई खिलाड़ियों को ओवर-एक्सपोजर और चोटों से बचाना चाहता था। इसके अलावा, प्रशासक देश के घरेलू क्रिकेट के हितों की रक्षा करना चाहते थे जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए फीडर लाइन है।