बड़ी खबर: देर रात इस बुकी से मिलने उसके ही घर पहुँच गए हरभजन और फिर जो हुआ जानकर होगी हैरानी 1

हरभजन सिंह जो भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से पिछले काफी समय से बाहर चल रहे है और अब इन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिल पा रहा हैं। लेकिन ये इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हमेशा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए देखे गए हैं और अच्छा प्रदर्शन भी करते हैं परन्तु टीम इंडिया में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। इसी बीच हरभजन सिंह बीती रात बुकी विशाल करिया से मिलने के लिए पहुँच गए, विशाल करिया वही है जिस पर कमला मिल अग्निकांड में आरोपियों को छिपाने के आरोप लगे थे।

Advertisment
Advertisment

 

ऐसा बताया जा रहा है बुकी विशाल करिया के बॉलीवुड इंडस्ट्री से बहुत अच्छे सम्बन्ध है और इसके कारण ही भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह इनसे मिलने के लिए उनके ही घर पर चले गए। हरभजन सिंह अपने आपको मीडिया के सामने नजर नहीं आना चाहते थे, लेकिन वो मीडिया के कैमरे से बच नहीं पाए और कैद हो गए। कुछ खबरों के अनुसार ऐसा भी बताया जा रहा है कि मीडिया के आने की वजह से भज्जी विशाल करिया से मिले बिना ही वापस चले गये।

बड़ी खबर: देर रात इस बुकी से मिलने उसके ही घर पहुँच गए हरभजन और फिर जो हुआ जानकर होगी हैरानी 2

सूत्रों के मुताबिक़ बताया जा रहा है कि हरभजन सिंह और विशाल करिया की बहुत गहरी दोस्ती है और इनकी यह दोस्ती पिछले 10-15 से सालों से हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि हरभजन और विशाल कभी एक साथ भी रहा करते थे और एक बार 2016 में इन्होंने साथ में एक फोटो भी अपने आधिकारिक ट्विटर पर अपलोड की थी।

Advertisment
Advertisment

बड़ी खबर: देर रात इस बुकी से मिलने उसके ही घर पहुँच गए हरभजन और फिर जो हुआ जानकर होगी हैरानी 3

विशाल करिया पर आरोप तो ये भी लगे है कि ये क्रिकेट की दुनिया में भी सट्टे लगाते है लेकिन अभी तक इनके खिलाफ किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई हैं। विशाल जिन्हें कमला मिल के मामले में आरोपियों को छिपाने और भगाने के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था और इसके कुछ दिनों बाद बेल भी मिल गयी थी, लेकिन अभी तक इसका पता नहीं चला है कि हरभजन सिंह किस मकसद से विशाल से मिलने के लिए गए थे।

RAJU JANGID

क्रिकेट का दीवाना हूँ तो इस पर लिखना तो बनता है।