महेन्द्र सिंह धोनी का जन्मदिन मनाने रांची पहुंचे हार्दिक पंड्या, देखें वीडियो 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने मंगलवार को अपने जीवन के 39 बरस पूरे किए। महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। धोनी रांची से होते हुए भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान क्रिकेटरों में शुमार हुए। जिस तरह से धोनी का क्रिकेट जगत में योगदान रहा उससे तो उनके फैंस ने उनके जन्मदिन पर ढेर सारी बधाईयां दी।

महेन्द्र सिंह धोनी को सोशल मीडिया पर 39वें जन्मदिन पर मिले खूब बधाई संदेश

एमएस धोनी के इस जन्मदिन पर फैंस तो दिनभर सोशल मीडिया पर अपने इस चहेते नायक को याद करते रहे। तो उसी तरह से भारतीय क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी।

Advertisment
Advertisment

महेन्द्र सिंह धोनी का जन्मदिन मनाने रांची पहुंचे हार्दिक पंड्या, देखें वीडियो 2

फिलहाल तो सभी खिलाड़ी अपने-अपने घरों में हैं इस कारण से महेन्द्र सिंह धोनी को साथी खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए ही बधाई संदेश दिया। लेकिन भारतीय टीम का एक ऐसा खिलाड़ी है जो धोनी को बधाई देने उनके घर जा पहुंचा।

हार्दिक अपने भाई क्रुणाल के साथ धोनी को बर्थडे विश करने पहुंचे रांची

जी हां… ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या हैं। हार्दिक पंड्या मंगलवार को अपने करियर के पहले कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को बधाई देने के लिए बड़ौदा से होते हुए रांची पहुंच गए। हार्दिक पंड्या ही नहीं उनके साथ उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या भी रांची गए।

https://www.instagram.com/p/CCV5xOgpn7B/?utm_source=ig_embed

Advertisment
Advertisment

पंड्या बंधु बड़ौदा से रांची एक प्राइवेट जेट में पहुंचे। जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। महेन्द्र सिंह धोनी को वैसे तो हार्दिक पंड्या सोशल मीडिया पर रात ठीक 12 बजे ही विश कर चुके थे। उन्होंने धोनी को विश करते हुए लिखा था कि “मेरे बिट्टू को चिट्टू की ओर से हैप्पी बर्थडे। मेरा दोस्त जिसने मुझे बेहतर इंसान बनने में मदद की और मुश्किल वक्त में मेरे साथ खड़ा रहा।”

धोनी को बहुत इज्जत देते हैं हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या महेन्द्र सिंह धोनी को अपने करियर के लिए बहुत ही खास मानते हैं। इसी कारण वो हमेशा धोनी को परिवार का हिस्सा मानते रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान धोनी को लेकर काफी बड़ी बात कही थी।

हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या ने इस इंटरव्यू में कहा था कि “एमएस धोनी मेरे भाई की तरह हैं। मेरे लिए वो परिवार की तरह हैं। मैं पिछले कुछ सालों में उनके काफी करीब आ गया हूं। मैं बहुत हैरान था कि उनका रवैया इतना दोस्ताना है। मैं उनसे कुछ भी कह सकता हूं वो इसे मजाक की तरह लेंगे। मेरा उनके साथ गहरा नाता है।”