हार्दिक पांड्या

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन को लेकर इन दिनों रिटेंशन प्रक्रिया के पूरी होने के बाद खास चर्चा बनी हुई है। आईपीएल के अगले साल होने वाले सीजन से पहले 30 नवंबर को रिटेंशन प्रोसेस पूरा हो चुका है, जहां पुरानी 8 टीमों ने मिलकर कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें कुछ बड़े नाम को रिटेन होते नहीं देखा गया है।

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को नहीं किया रिटेन

इसी तरह से आईपीएल की सबसे कामयाब टीम में से एक मुंबई इंडियंस ने निश्चित सीमा तक अपने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें उन्होंने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को अपने पाले में शामिल नहीं किया है।

Advertisment
Advertisment

IPL Retention- मुंबई इंडियंस ने नहीं किया रिटेन तो अब हार्दिक पंड्या ने बयाँ किया दर्द, खोला फ्रेंचाइजी का राज 1

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया है, लेकिन नहीं सालों से इस टीम के लिए खेल रहे हार्दिक पंड्या को खराब फॉर्म और फिटनेस के कारण रिटेन नहीं करने का फैसला किया।

आईपीएल करियर की शुरुआत ही हुई थी मुंबई इंडियंस से

हार्दिक पंड्या अपने आईपीएल करियर की शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस की टीम से खेल रहे हैं। वो साल 2015 से इस टीम का हिस्सा रहे हैं, पहली बार ऐसा हुआ है जब हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने रिटेन नहीं किया है। ऐसे में वो अब इस सीजन दूसरी टीम में खेलते नजर आ सकते हैं।

IPL Retention- मुंबई इंडियंस ने नहीं किया रिटेन तो अब हार्दिक पंड्या ने बयाँ किया दर्द, खोला फ्रेंचाइजी का राज 2

Advertisment
Advertisment

ये भी हो सकता है कि मुंबई इंडियंस ही फिर से ऑक्शन में हार्दिक पंड्या पर दांव लगाए। लेकिन इसके आसार कम ही नजर आ रहे हैं, क्योंकि हार्दिक पंड्या पिछले दो सीजन में अपनी शैली के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

रिटेन नहीं किए जाने के बाद हार्दिक ने साझा की मन की बात

हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस के द्वारा रिटेन किए जाने के बाद अपने मन की बात कही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ अपनी शुरुआत से लेकर अब तक की यादों को साझा किया है।

https://www.instagram.com/reel/CW-xB-JKh6L/?utm_source=ig_embed&ig_rid=0e97a8de-8b2d-47a3-9db7-f4fdfa1be013

उन्होंने कैप्शन में लिखा कि

“मैं इन पलों को अपने साथ सहेज के रखूंगा।  मैंने जो दोस्ती की है, जो बंधन बने हैं, जो लोग और प्रशंसक हैं, मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। मैं यहां सिर्फ खिलाड़ी नहीं बल्कि एक व्यक्ति के तौर पर बड़ा हुआ हूं। मैं यहां एक युवा के रूप में बड़े सपने लेकर आया था। हम साथ जीते, साथ हारे, हम साथ लड़े भी।”