Harmanpreet Kaur

टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज Harmanpreet Kaur न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC Women’s World Cup 2022 में अपने फॉर्म में वापसी करती हुी दिखी। टीम इंडिया भले ही महिला वर्ल्ड कप में अपने दूसरे मैच में 62 रनों से हार गयी लेकिन Harmanpreet Kaur की शानदार बल्लेबाजी की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो गयी।

Harmanpreet Kaur की सोशल मीडिया पर  हुई तारीफ

ICC Women's World Cup 2022: न्यूजीलैंड से 62 रनों से हारने के बाद भी सोशल मीडिया पर छाई Harmanpreet Kaur! 1

Advertisment
Advertisment

ICC Women’s World Cup 2022 में टीम इंडिया अपने दूसरे मैच में आज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल चुकी है, जिसमें टीम को मेजबाज टीम न्यूजीलैंड के सामने मात खानी पड़ी है। इस मैच के दौरान न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने 9 विकेट के नुकसान पर 260 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके बदले में टीम इंडिया की शुरूआत बेहद खराब रही। स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना मात्र 6 रन बनाकर ही आउट हो गयी, तो वहीं यास्तिका भाटिया ने 28 रन की पारी खेली। दीप्ति शर्मा का भी बल्ला आज शान्त रहा। कप्तान मिताली राज पारी को संभालते हुए 31 रन बनायी। इसके बाद काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रही Harmanpreet Kaur ने टीम इंडिया को संभालते हुए 71 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सकी। इनके इस प्रदर्शन की वजह से चारों तरफ एक बार फिर इनकी वाह वाही होने लगी यहां तक की सोशल मीडिया पर भी फैंस जमकर तारीफ कर रहे थे।

Advertisment
Advertisment

रन बनाने के चक्कर में आउट हुई Harmanpreet Kaur

ICC Women's World Cup 2022: न्यूजीलैंड से 62 रनों से हारने के बाद भी सोशल मीडिया पर छाई Harmanpreet Kaur! 2

काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रही महिला टीम इडिया की स्टार बल्लेबाज Harmanpreet Kaur आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी फॉर्म में वापसी करती हुई दिखी। इन्होने शानदार 71 रनों की पारी खेलते हुए टीम को संभाल रखा था। लेकिन तेजी से रन बनाने के चक्कर में वह रन आउट हो गयी। Harmanpreet Kaur के आउट होने के बाद टीम इंडिया ताश की पत्तियों की तरह बिखर गयी। आईसीसी वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे मैच में खेलते हुए टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। अब इनका अगला मैच 12 मार्च को वेस्ट इंडीज के साथ होने वाला है।

प्वाइंट्स टेबल पर ऑस्ट्रेलिया सबसे ऊपर

ICC Women's World Cup 2022: न्यूजीलैंड से 62 रनों से हारने के बाद भी सोशल मीडिया पर छाई Harmanpreet Kaur! 3

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया 4 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है इसके बाद न्यूजीलैंड ने आज भारत को हराकर 3 मैचों में 2 में जीत और 1 में हार का सामना करते हुए 4 प्वाइंट्स के साथ टेबल में दूसरा स्थान ग्रहण कर लिया है जिसके बाद वेस्ट इंडीज की टीम है, जिसने 2 मैच खेलकर दोनों में जीत हासिल करके तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर साउथ अफ्रीका की टीम है जिसने अबतक 1 ही मैच खेली है और उसमें जीत हासिल कर चुकी है। टीम इंडिया की बात करे तो ये 2 मैचों में 1 में जीत और 1 में हार का सामना करते हुए 2 प्वाइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम इंडिया को 12 मार्च को वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाले मैच में जीतने की आवश्यकता है।