आईपीएल 2022- "IPL 2022 होगा महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम आईपीएल सीजन, इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते आयेंगे नजर" 1

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए इन दिनों सभी टीमें रिटेंशन को लेकर सोच-विचार में डूबी हुई हैं। इस बार एक मेगा ऑक्शन होने जा रहा है। इससे पहले हर किसी फ्रेंचाइजी की नजरें रिटेन करने के लिए अधिकतम 4 खिलाड़ियों की मिली छूट पर है। सभी पुरानी 8 फ्रेंचाइजी अपनी टीम के 4 बेस्ट खिलाड़ियों को बरकरार रखने की तरफ देख रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने किया है महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन

इसी बीच पिछले सीजन की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से माना जा रहा है कि उन्होंने अपने रिटेन प्लेयर्स को तय कर लिया है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवड़, रवीन्द्र जडेजा के साथ ही मोइन अली हो सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2022- "IPL 2022 होगा महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम आईपीएल सीजन, इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते आयेंगे नजर" 2

अब चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन करने का फैसला किया है उसका साफ मतलब है कि धोनी इस बार के सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे।

हर्षा भोगले ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी का ये होगा अंतिम आईपीएल

माना जा रहा था कि धोनी आईपीएल के इस सीजन के लिए इच्छुक नहीं है, लेकिन उन्होंने अपना अंतिम मैच चेन्नई में अपने आईपीएल फैंस के सामने खेलने की भी इच्छा जतायी है। जिस तरह उनका चेन्नई सुपर किंग्स और चेन्नई से दिल का रिश्ता बन चुका है, उसी कारण धोनी की ये इच्छा है।

आईपीएल 2022- "IPL 2022 होगा महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम आईपीएल सीजन, इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते आयेंगे नजर" 3

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी ने तो अपनी ये इच्छा जाहिर कर दी है, और खुद चेन्नई सुपर किंग्स का फ्रेंचाइजी भी उन्हें किसी भी हालात में नहीं छोड़ना चाहता है, लेकिन दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले का मानना है कि धोनी का ये अंतिम आईपीएल सीजन हो सकता है।

इस सीजन के बाद धोनी करेंगे भविष्य की टीम तैयार

हर्षा भोगले ने केवल इतना नहीं कहा है कि धोनी का ये अंतिम आईपीएल होगा, बल्कि उन्होंने धोनी को लेकर बहुत ही बड़ी बातें बोल दी हैं, जिसमें हर्षा का मानना है कि इसके बाद भविष्य के लिए धोनी एक बहुत बड़ी टीम तैयार करेंगे।

हर्षा भोगले ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को एक नई भूमिका के लिए प्रेरित किया है। वहीं उनका मानना है कि सीएसके एक परिवार जैसी फ्रेंचाइजी है।

उन्होंने कहा, ” एमएस धोनी एक और साल तक बने रहेंगे, जिससे टीम की संस्कृति को नई टीम के साथ ढालने में मदद मिलेगी। धोनी के शांत स्वभाव से कई नए सदस्यों को आईपीएल 2022 की नीलामी के बाद टीम के साथ बसने में मदद मिलेगी।”