हर्षा भोगले ने चुने भारत के टॉप-10 फील्डर्स, इस दिग्गज का नाम ना होने से फैंस हैरान 1

क्रिकेट जगत में कुछ ऐसे एक्सपर्ट हैं जो महज  गेंद और बल्ले की आवाज भर से क्रिकेट के खेल की समीक्षा करने में सक्षम हैं। ऐसा कुछ करने का ज्ञान हर किसी को नहीं है बल्कि कुछ ही ऐसे विरले हैं जिनको ये एक वरदान के रूप में हासिल है। जिसमें से भारत के दिग्गज क्रिकेट एक्टपर्ट हर्षा भोगले सबसे बेहतरीन माने जाते हैं।

हर्षा भोगले को है क्रिकेट के खेल की जबरदस्त समझ

हर्षा भोगले को भारतीय क्रिकेट की आवाज कहा जाता है। जो सालों से क्रिकेट कमेन्ट्री कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो ये है कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में क्रिकेट के खेल को खेला नहीं है लेकिन इसका जबरदस्त ज्ञान उनमें कूट-कूट कर भरा पड़ा है।

Advertisment
Advertisment

हर्षा भोगले

जब भी हर्षा भोगले क्रिकेट के खेल की समीक्षा करते हैं तो उन्हें बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना और महसूस किया जाता है क्योंकि उन्हें इस ऐतिहासिक खेल की एक खूबसूरत समझ हैं। जिसके बूते ही आज वो खास मुकाम पर हैं।

हर्षा भोगले को माना जाता है क्रिकेट की नस-नस से वाकिफ

हर्षा भोगले कभी क्रिकेट खेले ही नहीं हैं लेकिन वो इस खेल की नस-नस को बहुत ही अच्छे से जानते हैं। इसी खूबी के कारण ही आज भारत में फैंस जब भी भोगले कोई बात करते हैं उसको सर्वोपरी मानते हैं क्योंकि फैंस भी जानते हैं वो क्रिकेट खेल के बड़े ज्ञाता हैं।

हर्षा भोगले ने चुने भारत के टॉप-10 फील्डर्स, इस दिग्गज का नाम ना होने से फैंस हैरान 2

Advertisment
Advertisment

इसी तरह से समय-समय पर हर्षा भोगले अपने व्यू भारतीय क्रिकेट के साथ ही विश्व क्रिकेट को देते रहते हैं। उसी तरह से इन दिनों कोरोना वायरस के कारण बंद पड़े खेल की चर्चा के बीच हर्षा भोगले ने भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स के बारे में बताया। जिसमें उन्होंने टॉप-10 फील्डर्स को रखा। शुरुआती तीन स्थानों पर तो एकनाथ सोलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और रवीन्द्र जडेजा को माना।

हर्षा भोगले ने बताए भारत के टॉप-10 फील्डर्स का नाम

हर्षा भोगले ने ट्विट कर लिखा कि “आमतौर पर फील्डिंग कौशल के साथ गए हैं। शुद्ध रूप से कैच करने में राहुल द्रविड़ से परे कोई नहीं देखा जा सकता। वाडेकर, वेंकट, यजुविन्द्र सिंह, आकाश चोपड़ा, वीवीएस लक्ष्मण हैं। पिछले कुछ समय से विराट कोहली एक ऑलराउंड फील्डर के रूप में उभरे हैं। जवाब के लिए धन्यवाद।”

आगे अपने ट्विट में हर्षा ने लिखा कि

शुभ प्रभात। मेरे लिए तीन सर्वश्रेष्ठ भारतीय फील्डर”

1 एकनाथ सोलकर

2 मोहम्मद अजहरूद्दीन

3 रवीन्द्र जडेजा

अन्य लोगों ने तेजस्वी रूप में हेमू अधिकारी, टाइगर पटौदी, रूसी सुरती, सैयद किरमानी, आबिद अली, ब्रिजेश पटेल, अजय जडेजा, सुरेश रैना, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ

फैंस हैं इस लिस्ट में रॉबिन सिंह का नाम नहीं होने से हैरान

लेकिन वहीं हर्षा भोगले ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में खास फील्डर के रूप में नाम करने वाले पूर्व दिग्गज रॉबिन सिंह का नाम टॉप-10 में भी नहीं लिया। रॉबिन सिंह का नाम नहीं होने से हर कोई हैरान हैं। इससे फैंस भी बहुत ही हैरान हैं कि हर्षा भोगले जैसा क्रिकेट एक्सपर्ट इसे कैसे नजरअंदाज कर सकता है।

भारतीय टीम