क्या जोफ्रा आर्चर ही हैं सच में भगवान?, हर बार करते हुए नजर आते है सटीक भविष्यवाणी 1

अगर कोई इंसान पहले से ही आने वाली घटनाओं के बारे में बता दे तो उसे क्या कहेंगे। भविष्यवक्ता… भगवान… एक अलग अवतार या ना जाने कितने तरह के नाम निकलते हैं। वैसे भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले से ही बता देने की सिद्धी एक सिद्ध पुरुष को मिलती है।

जोफ्रा आर्चर अपने खेल के अलावा इस काम से बन चुके हैं खास

तो क्या हम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर जोफ्रा आर्चर को सिद्ध पुरुष मान ले। जोफ्रा आर्चर को क्रिकेट फैंस पिछले करीब 2 साल में ही जानने लगे हैं। लेकिन इस खिलाड़ी ने एक खास नाम बना लिया है।

Advertisment
Advertisment

क्या जोफ्रा आर्चर ही हैं सच में भगवान?, हर बार करते हुए नजर आते है सटीक भविष्यवाणी 2

जोफ्रा आर्चर ने अपनी क्रिकेट कौशल से तो काफी ज्यादा प्रभावित किया है। उन्होंने इंग्लैंड की टीम में जगह बनाए हुए अभी एक साल से कुछ ज्यादा का ही समय हुआ है और वो एक बड़ा नाम बन बैठे हैं।

जोफ्रा आर्चर ट्वीट पर कई घटनाओं की पहले से ही कर चुके हैं भविष्यवाणी

जोफ्रा आर्चर को उनकी गेंदबाजी के लिए तो पहचाना जाता है, लेकिन साथ ही उनके द्वारा एक काम ऐसा किया जा रहा है जिससे उन्हें बहुत ही अनोखा इंसान माना जाने लगा है। यहां तक कि लोग तो उन्हें भविष्यवक्ता बता रहे हैं।

क्या जोफ्रा आर्चर ही हैं सच में भगवान?, हर बार करते हुए नजर आते है सटीक भविष्यवाणी 3

Advertisment
Advertisment

इंग्लैंड के इस युवा स्टार तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट से सनसनी मचा दी है। उनके सोशल मीडिया पर कई ट्वीट सामने आए दिन वायरल हो रहे हैं जिसमें वो सालों पहले कई घटनाओं को लेकर भविष्यवाणी कर चुके हैं।

जोफ्रा आर्चर के द्वारा किए गए पुराने ट्वीट बैठ रहे हैं सटिक

उनके जो ट्वीट सामने आ रहे हैं उसमें कई घटनाओं की भविष्यवाणी साबित होती है। लोग तो उन्हें भविष्य बताने वाले शख्स नास्त्रेदमस कहने लगे हैं।  आए दिन जोफ्रा आर्चर के द्वारा किए गए पुराने ट्वीट वायरल होते हैं जो काफी ज्यादा सटीक बैठते हैं। कई घटनाओं से जुड़े ट्वीट वो कर चुके हैं जो अब वास्तविक साबित हो रहे हैं। जिससे हर कोई हैरान है।

क्या जोफ्रा आर्चर ही हैं सच में भगवान?, हर बार करते हुए नजर आते है सटीक भविष्यवाणी 4

रिया और सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर भी उन्होंने ट्विट किया था। जो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने 16 जुलाई 2014 को एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि रिया एंड टेसल। टेसल का अर्थ लटकन होता है। आपको पता ही है कि सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। जिससे इस ट्वीट को जोड़ा जा रहा है।

विश्व कप फाइनल को लेकर भी कर चुके थे ट्वीट

जोफ्रा आर्चर के द्वारा इन कई घटनाओं को लेकर ट्वीट करना काफी ज्यादा हैरानी भरा या इत्तेफाक के रूप में लिया जा रहा है। उन्होंने सबसे पहले पिछले साल खेले गए विश्व कप के बाद उनके ट्वीट वायरल हुए जिसमें उन्होंने 2015 में ही सुपर ओवर या आखिरी ओवर में 16 रन बनाने को लेकर ट्वीट किए थे। इसी कारण से ही फैंस तो अब उन्हें टाइम ट्रेवेलर कहने लगे हैं।

क्या जोफ्रा आर्चर ही हैं सच में भगवान?, हर बार करते हुए नजर आते है सटीक भविष्यवाणी 5