सौरव गांगुली के हेल्थ पर आई नई अपडेट, मुंबई की डॉक्टर ने अब कही ये बात 1

भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली इन दिनों अस्पताल में हैं। सौरव गांगुली को पिछले ही दिनों एक हल्का हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती करवाया गया। भारत के पूर्व कप्तान रहे सौरव गांगुली का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनकी हालात अब पूरी तरह से स्थिर बतायी जा रही है।

सौरव गांगुली के स्वास्थ्य में हो रहा है तेजी के साथ सुधार

सौरव गांगुली के हार्ट अटैक की खबर सुनते ही क्रिकेट फैंस को एक बड़ा झटका लगा था और हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगा था। वैसे गांगुली का माइल्ड हार्ट अटैक आया था जिसके बाद वो तेजी के साथ स्वस्थ होते जा रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

सौरव गांगुली

उनकी निगरानी में कई डॉक्टर्स की टीम लगी हुई है। इसी बीच उनके स्वास्थ के मानकों को एक जाने माने हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर देवी शेट्टी ने देखा जिसके बाद उन्होंने साफ किया कि गांगुली का दिल अब 20 साल के युवा की तरह काम कर रहा है।

हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. शेट्टी ने देखा गांगुली के स्वास्थ्य

सौरव गांगुली की निगरानी में इन दिनो डॉ. देवी शेट्टी लगे हुए हैं। जिन्होंने ये भी संकेत दिया कि आज यानी बुधवार को सौरव गांगुली की छुट्टी मिल सकती है। सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।

सौरव गांगुली

Advertisment
Advertisment

डॉ. देवी शेट्टी मंगलवार को ही कोलकाता पहुंचे हैं, जिसके बाद वो सौरव गांगुली को देखने गए। उन्होंने दादा के स्वास्थ को लेकर कहा कि

“गांगुली देश की निधि हैं, उन्हें दिल का हल्का दौरा आया था। इससे उनके स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।”

गांगुली की हालात में सुधार, मैराथन में भी ले सकते हैं हिस्सा

यहां पर वुडलैंड अस्पताल में सौरव गांगुली के साथ काम कर रहे 13 डॉक्टर्स की टीम को मिलने के बाद डॉ शेट्टी ने कहा कि

”गांगुली जल्द स्वस्थ हो जाएंगे क्योंकि उनका हृदय उसी तरह काम कर रहा है जैसा कि 20 साल की उम्र में करता था। ”ये कोई बड़ा दिल का दौरा नहीं था।  इससे उनके हृदय को कोई क्षति नहीं पहुंची है। इसका भविष्य में उनके जीवन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।  वो सामान्य जीवन बिता सकते हैं।”

सौरव गांगुली के हेल्थ पर आई नई अपडेट, मुंबई की डॉक्टर ने अब कही ये बात 2

“वो (गांगुली) बेहिचक मैराथन में भी हिस्सा ले सकते हैं, विमान उड़ा सकेंगे और अपने हर सपने, इच्छा को पूरा कर सकते हैं। अगर वो चाहें तो क्रिकेट भी खेल सकते हैं। यहां तक कि वो एक सामान्य व्यक्ति की तरह कसरत भी कर सकते हैं।”

जल्द ही दे दी जाएगी छुट्टी

फिर से एंजियोप्लास्टी होने की बात पर डॉ. शेट्टी ने कहा “उनके पास दोनों विकल्प हैं। वो दवा लेकर भी उपचार करा सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि वो एंजियोप्लास्टी करा लें।  ये फैसला उन्हें करना है।  हमें लगता कि वो दो सप्ताह इंतजार करें और फिर कोई फैसला करें।”

सौरव गांगुली

‘उन्हें सीने में दर्द की कोई शिकायत नहीं है। उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ नहीं है। उनकी हालत स्थिर है।  वो अब घर जा सकते हैं। “