भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है| इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अपने दिल की बात कही है| उसने कहा, कि मै विराट कोहली का बहुत ही बड़ा फैन हूँ| गांगुली ने कहा, कि विराट कोहली एक ऐसे कप्तान हैं जो हमेसा क्रिकेट मैदान पर जीत के लिए उतरते हैं|

सौरव गांगुली ने कहा, कि मैं विराट कोहली के इस आक्रमक अंदाज का कायल हो गया हूँ| जीत, हार तो खेल में होता ही रहता है, लेकिन विराट जिस तरह से आगे बढ़कर अपने टीम का नेतृत्व करते हैं वो बहुत ही अच्छा है|

Advertisment
Advertisment

सौरव गांगुली ने विराट कोहली की तारीफ़ करते हुए कहा, कि विराट ने श्रीलंका के खिलाफ जिस तरह से अगुआई की, वह वाकई में काबिले तारीफ़ है| लेकिन विराट कोहली की असली परीक्षा तब होगी जब टीम इंडिया विदेशी धरती ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका जैसे टीम के साथ खेलेगी|

गांगुली ने कहा मैं विराट को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ, और मैं चाहता हूँ कि विराट हमारे सारे रिकार्ड्स को तोड़कर टीम इंडिया को विजयी बनाने में सफल रहें|

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले सीरीज के बारे में गांगुली ने कहा, कि दक्षिण अफ़्रीकी एक बहुत ही मजबूत प्रतिद्वंदी है| उसके बहुत से खिलाड़ी आईपीएल के दौरान खेलने से यहाँ के माहौल से भलीभांति परिचित हैं| ऐसे में यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने वाला है|

Advertisment
Advertisment

गांगुली ने कहा, कि भारतीय टीम इस समय अपने बेस्ट फॉर्म में है| अभी हालही में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ उसी के धरती पर धूल चटाई है, जिसके वजह से उसका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है|  

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...