योगराज सिंह

महेंद्र सिंह धोनी मतलब क्रिकेट प्रेमी। जी हां, 38 वर्षीय खिलाड़ी ने न केवल क्रिकेट की दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। बल्कि माही उन खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर आते हैं जो करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिल पर राज करते हैं। इसी क्रम में अब युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भी स्वीकार कर लिया है की वह खुद धोनी के फैन हैं।

“मैं खुद हूं धोनी का फैन”

योगराज सिंह उन लोगों में आते हैं जो महेंद्र सिंह धोनी से सबसे अधिक नफरत करते हैं। लेकिन हाल ही में न्यूज 24 को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने एक बात कहकर सभी को चौका दिया।

Advertisment
Advertisment

योगराज सिंह

असल में इस इंटरव्यू में योगराज ने बताया की वह खुद को धोनी का फैन बताते हुए कहा-

देश की सेवा वह बहुत दिनों से करते आ रहे हैं। वह बहुत बड़े खिलाड़ी हैं। बल्कि मैं खुद धोनी फैन हूं। जिस तरह से उन्होंने कप्तानी की, फैसले लिए…

साथ ही उन्होंने सलाह देते हुए कहा

बस मैं यह कहना चाहूंगा कि आप किसी की भी सेवा करो चाहें कुछ भी करो। लेकिन कभी भी जिंदगी में किसी का बुरा नहीं करना चाहिए। अगर आपको युवा खिलाड़ी चाहिए तो उन्हें मौका देना चाहिए। कभी ऐसी जिंदगी नहीं बनानी चाहिए जहां लोग आपको नफरत भरी निगाहों से देखें। अपने खिलाड़ियों से अपने साथियों को कभी धोखा नहीं देना चाहिए।

योगराज ने आगे कहा,

Advertisment
Advertisment

उन्हें साफ कर देना चाहिए। अब वक्त आ गया की हमें युवा टीम चाहिए। युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए। ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ियों को अब जिम्मेदारी देनी चाहिए। आगामी वर्ल्ड कप की तैयारी हमें अभी से ही शुरू करनी चाहिए।

योगराज सिंह ने धोनी पर लगाए थे कई इल्जाम

योगराज सिंह अपने बेटे के युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट करियर को खत्म करने का जिम्मेदार धोनी को मानते हैं। इतना ही नहीं वह कई बार मीडिया के सामने माही को खरी-खोटी सुनाते भी नजर आए।

योगराज सिंह

अभी वर्ल्ड कप के दौरान भी उन्होंने कहा था की वह टूर्नामेंट खत्म होने के बाद धोनी को एक्सपोज करेंगे। हालांकि अब वह मीडिया के सामने यह कहते नजर आए की वह खुद एक धोनी फैन हैं।