शेन वॉर्न ने महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी पर साधा निशाना, कप्तानी पर कह दी ऐसी बात जान आपको भी आएगा गुस्सा 1

आईपीएल 2018 में 2 साल बाद क्रिकेट में वापसी करने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स ने भी आखिरकार प्लेऑफ़ में अपनी जगह पक्की कर दी है लेकिन उनके मेंटर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न वापस कुछ जरूरी कारणों से ऑस्ट्रेलिया जा चुके है इस कारण अब प्लेऑफ़ के मैच में वो नहीं दिखेंगे लेकिन इन्होंने जाते-जाते एक बड़ी बात भी बोल दी है जिसको लेकर वो चर्चा में आ सकते है।

शेन वॉर्न ने महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी पर साधा निशाना, कप्तानी पर कह दी ऐसी बात जान आपको भी आएगा गुस्सा 2
©GettyImage

दरअसल आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी जैसे विकेटकीपर बल्लेबाजों पर करारा निशाना साधा है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर वॉर्न ने बिना सोचे समझे ही धोनी जैसे खिलाड़ियों पर करारा निशाना साधा है जिसके बारे में उन्हें एक बार सोचना चाहिये था। शेन वॉर्न जिन्होंने एक बयान में कहा है कि विकेटकीपर खिलाड़ी कप्तान बनाने के लायक नहीं होते है, उनका मानना है कि विकेटकीपर सही से कप्तानी नहीं सम्भाल पाते है।

Advertisment
Advertisment
शेन वॉर्न ने महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी पर साधा निशाना, कप्तानी पर कह दी ऐसी बात जान आपको भी आएगा गुस्सा 3
©IPL/BCCI

गौरतलब हो कि महेंद्र सिंह धोनी जो भारतीय क्रिकेट टीम के कभी कप्तान रह चुके है और सबसे अच्छे कप्तानों में इनका नाम आज भी पहले नंबर पर आता है। धोनी जिन्होंने भारत को 28 सालों बाद कोई विश्व कप जिताया तो साथ ही टी20 विश्व भी जीताया था लेकिन वॉर्न का मानना है कि विकेटकीपर सही से कप्तानी नहीं निभा सकते लेकिन धोनी ने यह सब कारनामे अपनी कप्तानी में किये है।

यह भी आपको बता दें कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न ने यह सब सीधे धोनी को नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के नए नियुक्त किये गए कप्तान टिम पेन को लेकर एक कार्यक्रम में बताया है उस दौरान उन्होंने कहा, “टिम पेन ज्यादा दिनों तक कप्तान के रूप में रहने वाले नहीं हैं।”

शेन वॉर्न ने महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी पर साधा निशाना, कप्तानी पर कह दी ऐसी बात जान आपको भी आएगा गुस्सा 4
©GettyImage

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, “उन्हें संदेह है कि पेन यह जिम्मेदारी संभाल नहीं सकेंगे, क्योंकि उनका मानना है कि विकेटकीपर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने में सक्षम नहीं होते।”

हालाँकि धोनी ही नहीं बल्कि कुमार संगकारा जैसे खिलाड़ी भी कप्तान रह चुके है और उन्होंने अपनी टीम श्रीलंका के लिए बहुत अच्छी कप्तानी की थी।

Advertisment
Advertisment

RAJU JANGID

क्रिकेट का दीवाना हूँ तो इस पर लिखना तो बनता है।