महेंद्र सिंह धोनी से अंतिम ओवरों के कैलकुलेशन पर सवाल नहीं कर सकते: स्टीफन फ्लेमिंग 1

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2019 में लगातार दूसरी हार मिली है। आरसीबी के खिलाफ मैच में टीम को एक रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में धोनी ने 19वें ओवर में तीन बार रन लेने से मना कर दिया था। अंतिम ओवर में जीत के लिए टीम को 26 रनों की जरूरत थी लेकिन धोनी सिर्फ 24 रन ही बना पाए। इसपर कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

धोनी से कोई सवाल नहीं

महेंद्र सिंह धोनी से अंतिम ओवरों के कैलकुलेशन पर सवाल नहीं कर सकते: स्टीफन फ्लेमिंग 2

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी ने अंतिम ओवर में जरुर विस्फोटक बल्लेबाजी की लेकिन 19वें ओवर में रन नहीं लेने की वजह से उन्हें आलोचना भी झेलनी पड़ रही है। इस बारे में टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा

“वह इतना कैलकुलेटिव हैं कि मैं एमएस धोनी के साथ पारी के अंतिम भाग पर कभी सवाल नहीं उठाऊंगा। ब्रावो के पास बड़े शॉट हैं लेकिन यदि एमएस को लग रहा है कि वह इसे इस तरह से जीतने जा रहे हैं। तो मैं हर बार उनपर भरोसा करूंगा।”

चार छक्के की जरूरत

महेंद्र सिंह धोनी से अंतिम ओवरों के कैलकुलेशन पर सवाल नहीं कर सकते: स्टीफन फ्लेमिंग 3

महेंद्र सिंह धोनी ने नवदीप सैनी के ओवर में रन नहीं लिया और छक्का जड़ने की कोशिश करते रहे हैं 6 गेंद में वह सिर्फ एक ही छक्का लगा पाए। कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि यहाँ धोनी लगातार बॉल और रन कैलकुलेट करते रहते हैं। कोच ने कहा

“मुझे लगता है कि धोनी सोच रहे थे कि वह छक्के लगा सकते हैं। वह अंतिम ओवरों में अपने पॉवर के अनुसार कैलकुलेट करते हैं। हमे जीत के लिए चार छक्कों की जरूरत थी और हम करीब भी पहुँच गये थे।”

प्लेऑफ के करीब टीम

महेंद्र सिंह धोनी से अंतिम ओवरों के कैलकुलेशन पर सवाल नहीं कर सकते: स्टीफन फ्लेमिंग 4

Advertisment
Advertisment

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अभी तक खेले अपने सभी आईपीएल सीजन में प्लेऑफ तक पहुँचने में सफल रही है। इस सीजन भी टीम प्लेऑफ के करीब पहुँच चुकी है। उसे अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेलना है।

इस मैच में टीम जीत हासिल करती है तो प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लेगी। इसके साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 पर रहना चाहेगी। इससे उन्हें फाइनल में जगह बनाने के लिए दो मौके मिलेंगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।