वीरेंद्र सहवाग ने धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों नहीं दिया अब तक कोई कमेंट्स 1

महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार शाम को भारत की तरफ से वन डे और टी20 मैचों की कप्तानी करने से अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद पूरे भारतीय क्रिकेट जगत में सब दंग रह गए. इस घटना के बाद सभी भारतीय  क्रिकेट प्रशंसको ने महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बहुत कुछ कहा किसी ने उनकी कप्तानी की प्रशंसा की तो किसी ने उनको नए करियर की बधाई दी.

यह भी पढ़े :वीरेंद्र सहवाग ने अपने अनोखे अंदाज में दी पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को जन्मदिन की बधाई

Advertisment
Advertisment

धोनी की कप्तानी छोड़ने के बाद वीरेन्द्र सहवाग ने कहा:-

“यह मेरी सोच से बहुत पहले हो गया. उनकी जर्सी का नम्बर 7 है जो उनका पसंदीदा नम्बर भी 7 है, इसलिए उनके नए करियर की बधाई में उनको 7 तारिख को ही देना चाहता था. मैं उनको एक विकेटकीपर के तौर पर उनकी नई यात्रा के लिए बधाई देता हूँ.”  

भारत के ताबड़तोड़ पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वीरेन्द्र सहवाग ने आगे बोलते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी एक बहुत अच्छे कप्तान थे. मैदान पर उनकी कप्तानी और उनके खेलने के बारे में तो सब जानते है, सबको पता है वह कभी भी हारे हुये मैच को बदलकर अपनी जीत बना सकते है, वह अपने कप्तानी के फैसले या अपनी बल्लेबाज़ी दोनों ही तरह यह कर सकते है. जब मैं उनके साथ खेलता था तो मैंने कई बार उन्हें ऐसा करते देखा है.

यह भी पढ़े : विराट कोहली जरूर चाहेंगे कि महेंद्र सिंह धोनी अच्छा खेलें : राहुल द्रविड़

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर खिलाड़ी और कप्तान के रूप में जितने अच्छे थे उतने ही वह मैदान के बाहर भी बहुत बड़े दिल वाले इंसान थे. न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ़ हुए आखिरी वन डे मैच में आप सबने देखा होगा, सब भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी पर उनकी अपनी माता का नाम लिखा था, क्रिकेट बोर्ड को ऐसी जर्सी तैयार करने का सुझाव भी महेंद्र सिंह धोनी ने ही दिया था, जिससे वह देश कों बताना चाहते थे की जितना हक उनके ऊपर पापा का होता है उतना ही हक माँ का भी होता है.

Advertisment
Advertisment