World Cup 2019: आईसीसी ने घोषित की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, दो भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह 1

विश्व क्रिकेट को अब उनका नया चैंपियन मिल गया है. 44 सालों के विश्व कप इतिहास में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीत इतिहास रचा. रोचक बात तो यह रही, कि इंग्लैंड ने यह टूर्नामेंट रन या विकेट के अंतर से नहीं बल्कि सुपर ओवर में मिली दमदार जीत से हासिल किया.

फाइनल मैच में अव्वल दर्जे का खेल दिखाने वाले बेन स्टोक्स को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जबकि न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के अवार्ड से सम्मानित किया गया.

Advertisment
Advertisment

आईसीसी ने बनाई टूर्नामेंट की बेस्ट XI

World Cup 2019: आईसीसी ने घोषित की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, दो भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह 2

एकदिवसीय विश्व कप के समाप्त होने के बाद आईसीसी ने टीम ऑफ टूर्नामेंट का चयन किया है. आईसीसी ने अपनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भारत के दो, इंग्लैंड के चार, ऑस्ट्रेलिया के दो, बांग्लादेश के एक और न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों के नाम का चयन किया. आईसीसी ने टीम में 12वें खिलाड़ी के रूप में किवी टीम के ट्रेंट बोल्ट को चुना.

इस वर्ल्ड कप सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रोहित शर्मा (648) और सबसे अधिक विकेट लेने वाले मिचेल स्टार्क (27) दोनों प्लेयर्स को आईसीसी ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट में स्थान दिया.

फाइनल में ‘मैन ऑफ द मैच‘ का अवार्ड जीतने वाले बेन स्टोक्स और ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट‘ का खिताब जीतने वाले केन विलियमसन को भी टीम में जगह मिली. इतना ही नहीं आईसीसी ने अपनी बेस्ट टीम का कप्तान केन विलियमसन को ही नियुक्त किया.

Advertisment
Advertisment

आईसीसी की टीम ऑफ द टूर्नामेंट पर एक नजर

~ रोहित शर्मा : (भारत) 

रोहित शर्मा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और पूरे विश्व कप में हिटमैन रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से विपक्षी टीम के गेंदबाजों की नाक में खूब दम किया.

मैच: 9 | रन: 648 | औसत: 81.00 | स्ट्राइक रेट: 98.33 | शतक: 5 | अर्द्धशतक: 1 | बेस्ट: 140

~ जेसन रॉय : (इंग्लैंड)

इंग्लैंड को विश्व कप जीताने में सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय का एक बड़ा हाथ रहा. जेसन रॉय ने लगभग हर एक मैच में टीम को एक ठोस और दमदार शुरुआत दिलाई.

मैच: 8 | रन: 443 | औसत: 63.28 | स्ट्राइक रेट: 115.36 | शतक: 1 | अर्द्धशतक: 4 | बेस्ट: 153

World Cup 2019: आईसीसी ने घोषित की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, दो भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह 3

~ केन विलियमसन : (कप्तान)

केन विलियम सन ने ना सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से बल्कि अपनी कप्तानी से भी सभी को खासा प्रभावित किया. टीम भले ही विश्व कप नहीं जीत पायी, लेकिन सभी के दिल जरुर जीतने में सफल रही.

मैच: 10 | रन: 578 | औसत: 82.57 | स्ट्राइक रेट: 74.96 | शतक: 2 | अर्द्धशतक: 2 | बेस्ट: 148

~ जो रूट : (इंग्लैंड)

इंग्लैंड को विश्व कप जीताने में जो रूट का सबसे बड़ा किरदार रहा. टूर्नामेंट में वह टीम के लिए 500 से अधिक रन बनाने में कामयाब हुए और हर मोर्चे पर टीम को सँभालते हुए भी नजर आये.

मैच: 11 | रन: 556 | औसत: 61.77 | स्ट्राइक रेट: 89.53 | शतक: 2 | अर्द्धशतक: 3 | बेस्ट: 107

~ शाकिब अल हसन : (बांग्लादेश)

बांग्लादेश की टीम भले ही अंतिम चार में जगह ना बना सकी हो, लेकिन शाकिब अल हसन के प्रदर्शन के चर्चा फाइनल मैच तक देखने और सुनने को मिले. शाकिब ने अपने हरफनमौला खेल से खूब नाम कमाया.

मैच: 8 | रन: 606 | औसत: 86.57 | शतक: 2 | अर्द्धशतक: 5 | बेस्ट: 124* | विकेट: 11 | औसत: 36.27 | इकॉनमी: 5.39 | बेस्ट: 5-29

World Cup 2019: आईसीसी ने घोषित की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, दो भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह 4

~ बेन स्टोक्स : (इंग्लैंड)

इंग्लैंड को विश्व कप जीताने में ऑल राउंडर बेन स्टोक्स का एक अहम योगदान रहा. यह विश्व कप हमेशा बेन स्टोक्स के प्रदर्शन के लिए भी याद किया जायेगा.

मैच: 11 | रन: 465 | औसत: 66.42 | अर्द्धशतक: 5 | बेस्ट: 89 | विकेट: 7 | औसत: 35.14 | इकॉनमी: 4.83 | बेस्ट: 3-23

~ एलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलिया) : (विकेटकीपर)

विकेटकीपर के तौर पर आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी एलेक्स कैरी के नाम का चयन किया. एलेक्स कैरी के प्रदर्शन के चर्चे पूरे टूर्नामेंट में सुनने को मिले और क्रिकेट के जानकार भी उनसे काफी प्रभावित नजर आये.

मैच: 10 | रन: 375 | औसत: 62.50 | स्ट्राइक रेट: 104.16 | अर्द्धशतक: 3 | बेस्ट: 85 | कैच: 18 | स्टंप: 2

~ मिचेल स्टार्क : (ऑस्ट्रेलिया)

इस टूर्नामेंट में मिचेल स्टार्क सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. हर एक टीम के विरुद्ध मिचेल स्टार्क ने विकेट लेने में कामयाब हुए. मिचेल स्टार्क के चलते ही टीम ने सेमीफाइनल में जगह भी बनाई.

मैच: 10 | विकेट: 27 | औसत: 18.59 | इकॉनमी: 5.43 | स्ट्राइक रेट: 20.5 | बेस्ट: 5-26 | 4 विकेट हॉल: 4

World Cup 2019: आईसीसी ने घोषित की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, दो भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह 5

~ जोफ्रा आर्चर : (इंग्लैंड)

जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड को टूर्नामेंट जीताने में एक बड़ा हाथ निभाया. न्यूजीलैंड के विरुद्ध फाइनल मैच में सुपर ओवर डालने वाले गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ही थे.

मैच: 11 | विकेट: 20 | औसत: 23.05 | इकॉनमी रेट: 4.57 | स्ट्राइक रेट: 30.2 | बेस्ट: 3-27

~ लौकी फ़र्गुसन : (न्यूजीलैंड)

दाएँ हाथ के तेज गेंदबाज लौकी फ़र्गुसन का न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुँचाने में एक बड़ा हाथ रहा. लौकी फ़र्गुसन ने अपने खेल से सभी का खासा दिल जीता.

मैच: 9 | विकेट: 21 | औसत: 19.47 | इकॉनमी रेट: 4.88 | स्ट्राइक रेट: 23.9 | बेस्ट: 4-37 | 4 विकेट हॉल: 1

World Cup 2019: आईसीसी ने घोषित की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, दो भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह 6

~ जसप्रीत बुमराह : (भारत)

आईसीसी ने अपनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट में ग्यारहवें खिलाड़ी के रूप में भारत जे जसप्रीत बुमराह के नाम का चयन किया. बुमराह ने डेट ओवर्स में अपने प्रदर्शन से काफी जोरदार खेल दिखाया.

मैच: 9 | विकेट: 18 | औसत: 20.61 | इकॉनमी रेट: 4.41 | स्ट्राइक रेट: 28.0 | बेस्ट: 4-55 | 4 विकेट हॉल: 1

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.