icc t20 world cup 2022 england

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 (ICC T20 World Cup 2022) के लिए अब केवल डेढ़ महीने ही शेष रह गये हैं। यह टूर्नामेंट इस साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए कंगारू गुरूवार को 15 स्दस्यीय टीम का ऐलान कर चुकी है। हालांकि अब इसके बाद इंग्लैंड ने भी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है जिसके बारे में यहां जानेंगे।

इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान

England Cricket Team
England Cricket Team

अक्टूबर में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 (ICC T20 World Cup 2022) के लिए ऑस्ट्रेलिया के बाद अब इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कमान जोस बटलर के हाथों में ही दी गयी है। उनके अलावा टीम में अनुभवी खिलाड़ी के तौर पर मोईन अली, जोनी बेयर्स्टो, आदिल रशीद, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन और क्रिस जॉर्डन को शामिल किया गया है। इंग्लैंड ने अपनी तरफ से 15 खिलाड़ियों के अलावा 3 खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर रखा है।

Advertisment
Advertisment

 

इंग्लैंड का स्कॉड

जोस बटलर (कप्तान), जोनाथन बेयर्स्टो, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कुर्रान, हैरी ब्रुक्स, डेविड मलान, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, डेविड विली, रीस टॉप्ले, आदिल रशीद, क्रिस जॉर्डन।

रिजर्व्ड खिलाड़ी

लियाम डॉसन, रिचर्ड ग्लीसन, टािमल मिल्स।

Advertisment
Advertisment