भारत ने रांची टेस्ट को पारी और 202 रनों से अपने नाम किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 497/9 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी। रोहित शर्मा ने 212 रनों की पारी खेली वहीं अजिंक्य रहाणे ने भी 115 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी पूरी तरफ फ्लॉप रही और टीम पहली पारी में 162 पर ऑल आउट होने के बाद दूसरी पारी में 133 रनों पर आउट हो गयी।
40 अंक मिले

भारतीय टीम को जीत के साथ ही आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में 40 अंक मिल गये हैं। तीन मैचों की सीरीज होने की वजह से एक मैच के 40 अंक थे और भारत ने सभी 120 अंक अपने नाम कर लिये। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 120 अंक हासिल किये थे।
विशाखापत्तनम में हुए पहले मैच को भारत ने 203 रनों से अपने नाम किया था। पुणे में हुआ दूसरा मैच एकतरफा रहा और भारत ने उसे पारी और 137 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। अब टीम को दो मैचों की सीरीज में बांग्लादेश से घर पर खेलना है।
दक्षिण अफ्रीका का खाता नहीं खुला

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में यह दक्षिण अफ्रीका की पहली सीरीज थी। इसमें उन्हें सभी मैचों में हार मिली और उनके एक भी अंक नहीं हुए हैं। टीम को अब दिसंबर- जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में खेला है।
दक्षिण अफ्रीका का इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। उन्हें साल की शुरुआत में श्रीलंका से घरेलू टेस्ट सीरीज में हार मिली थी। उसके बाद विश्व कप में वह सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना पाए।
आसपास भी नहीं बाकि टीमें

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में अन्य टीमें भारत के आसपास भी नहीं हैं। टूर्नामेंट का हिस्सा बाकि 8 टीमों को मिलकर 232 अंक हैं वहीं भारतीय टीम के अकेले 240 अंक हैं। हालाँकि, सिर्फ भारतीय टीम ने अभी तक दो सीरीज खेली है। बांग्लादेश और पाकिस्तान ने अभी कोई सीरीज नहीं खेली और बाकि 5 टीमों ने एक-एक सीरीज खेला है।
देखें पॉइंट्स टेबल:
क्रम | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | ड्रॉ | अंक |
1 | भारत | 5 | 5 | 0 | 0 | 0 | 240 |
2 | न्यूजीलैंड | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 60 |
3 | श्रीलंका | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 60 |
4 | ऑस्ट्रेलिया | 5 | 2 | 2 | 0 | 1 | 56 |
5 | इंग्लैंड | 5 | 2 | 2 | 0 | 1 | 56 |
6 | वेस्टइंडीज | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 |
7 | दक्षिण अफ्रीका | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 |
8 | पाकिस्तान | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
9 | बांग्लादेश | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
Related posts
Quick Look!
रविचंद्रन अश्विन को अभी भी है सीमित ओवर में वापसी की उम्मीद
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट स्पेसलिस्ट ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. उनकी विकेटचटकाऊ…