ICC U-19 World Cup

ICC U-19 World Cup में भारतीय क्रिकेट टीम के तरफ से हमेशा ही अच्छा प्रदर्शन रहा हैं। अपने अच्छे प्रदर्शन के वजह से ही भारत ने 4 बार ICC U-19 World Cup का खिताब भी अपने नाम करने में सफल रही है। चार बार ICC U-19 World Cup का खिताब जीतने के हकदार भी चार अलग अलग कप्तानों को जाता है, इन चारों कप्तानों के बारे में जानकर आप हैरान रह जायेगें, क्योंकि इनमें से किसी ने संन्यास ले लिया है, तो किसी ने देश छोड़ दिया। आइये जानते हैं इन कप्तानों की कहानी।

ICC U-19 World Cup के चार सफल कप्तान

ICC U-19 World Cup: भारत को ट्रॉफी दिलाने वाले चार कप्तानों की कहानीं, कोई छोड़ गया देश तो कोई जी रहा गुमनामी की जिंदगी 1

Advertisment
Advertisment

यदि ICC U-19 World Cup के सफल कप्तानों की बात की जाए तो सबसे पहला नाम मोहम्मद कैफ का आता हैं।

Mohammad Kaif:

mohammed kaif

भारत को क्रिकेट में सबसे पहला ICC U-19 World Cup का खिताब दिलाने वाले कप्तान Mohammad Kaif ही थे। साल 2000 में श्रीलंका में आयोजित हुए ICC U-19 World Cup टुर्नामेंट में भारत को विजेता बनाया। Mohammad Kaif को इसके बाद भारत के सीनियर टीम का हिस्सा भी बनाया गया था। उन्होनें यहां भी अपने टैलेंट का बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया, हालांकि टेस्ट में उन्होनें कुछ खास प्रदर्शन दिखाने में सफल नहीं रहें। वर्तमान समय की बात करें तो कैफ ने इंटरनैश्नल क्रिकेट से सन्यास ले लिया हैं लेकिन अभी भी कमेंटरी के जरिये खुद को क्रिकेट से जोड़ कर रखे हुए हैं। अपने क्रिकेट करियर में उन्होनें कुल 125 वन-डे मैच खेलें हैं जिसमें 2753 रन बनाये हैं। इंग्लैंड के साथ खेले गये 2002 के नेटवेस्ट सीरीज में उनकी 87 रन की पारी को आज भी याद किया जाता हैं। कैफ अपनी धाकड़ फिल्डिंग के लिए जाने जाते थे।

Virat Kohli:

Virat Kohli told Pujara-Rahane a valuable hints at playing in Cape Town Test

Advertisment
Advertisment

ICC U-19 World Cup का खिताब दूसरी बार विराट कोहली ने की कप्तानी में भारत ने जीता था। यहीं से विराट कोहली नें क्रिकेट में सफलता की सीढ़ीयां चढ़ना शुरू किया था। वर्तमान समय में कोहली भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान हैं। इतना ही नहीं कोहली भारतीय वन-डे और टी-20 टीम का भी हिस्सा हैं। अपने अब तक के क्रिकेट करियर में उन्होनें कुल 98 टेस्ट, 254 वन-डे और 95 टी-20 खेल चुके हैं। वर्तमान समय में वह India Vs South Africa Test का हिस्सा हैं, लेकिन चोट के वजह से वह दूसरे टेस्ट में बाहर हो गये थे। विराट कोहली उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो दूनिया के टॉप बल्लेबाजों में से एक हैं।

Unmukt Chand:

ICC U-19 World Cup: भारत को ट्रॉफी दिलाने वाले चार कप्तानों की कहानीं, कोई छोड़ गया देश तो कोई जी रहा गुमनामी की जिंदगी 2

भारत को तीसरी बार ICC U-19 World Cup की ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान Unmukt Chand हैं। साल 2012 के ICC U-19 World Cup में उन्होनें भारत की तरफ से शानदार 111(130) रनों की पारी खेलकर भारत को विजेता बनाया था। लेकिन उनका बल्ला ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया। वह एकमात्र ऐसे कप्तान होगें जिसे ICC U-19 World Cup की ट्रॉफी जितने के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह नहीं बना पाया। चांद ने अपने क्रिकेट करियर से परेशान होकर भारत छोड़ अमेरिका चले गये और अब वह वहां क्रिकेट में अपना जादू दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

Prithvi Shaw:

ICC U-19 World Cup: भारत को ट्रॉफी दिलाने वाले चार कप्तानों की कहानीं, कोई छोड़ गया देश तो कोई जी रहा गुमनामी की जिंदगी 3

ICC U-19 World Cup में भारत को चौथी बार ट्रॉफी पृथ्वी शॉ ने दिलाया था। उन्होनें भारत को ICC U-19 World Cup का खिताब साल 2018 में जीताया था, जिसमें पृथ्वी शॉ ने खुद 65.29 की औसत से 261 रन बना कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की श्रेणियों में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम का भी हिस्सा बनने का मौका मिला और वेस्टइंडिज के साथ खेले गये टेस्ट मैच के पहले ही पारी में शतक बना कर टीम में अपनी जगह को पक्का कर लिया था, इसके बाद उन्होनें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी ओपनिंग की। लेकिन बाद नें फिर इंजरी और डोपिंग के चार्जेस के वजह से वह भारतीय क्रिकेट टीम से कुछ महीनों के लिए अलग ही हो गये। बाद में उन्हें मौका मिला लेकिन उसमें वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाए। वर्तमान समय की बात करें तो पृथ्वी अभी तो IPL ता हिस्सा हैं और साथ ही साथ घरेलू मैच भी खेलते हैं।

भारत ने जीता चार बार ICC U-19 World Cup की ट्रॉफी

ICC U-19 World Cup: भारत को ट्रॉफी दिलाने वाले चार कप्तानों की कहानीं, कोई छोड़ गया देश तो कोई जी रहा गुमनामी की जिंदगी 4

ICC U-19 World Cup सबसे पहले 1988 में शुरू हुआ था। पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने यह खिताब अपने नाम किया था। अब तक इन देशों ने ICC U-19 World Cup की ट्रॉफी अपने नाम की हैं। सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने का श्रेय भी भारत को ही जाता है। भारत ने अबतक 4 बार ICC U-19 World Cup का खिताब अपने नाम किया है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया है, जिसने अब तक तीन बार ICC U-19 World Cup की ट्रॉफी जीती है। आखिरी ICC U-19 World Cup जो कि 2020 में साउथ अफ्रीका में खेला गया था उसमें बांग्लादेश ने बाजी मारी थी अगला ICC U-19 World Cup 2022 में Antigua में खेला जायेगा।