महिला टी-20 विश्व कप 2020: 12 मैचों के बाद दोनों ग्रुप के पॉइंट्स टेबल की स्थिति, सेमीफाइनल की स्थिति हो रही साफ 1

ऑस्ट्रेलिया में महिला टी-20 विश्व कप 2020 खेला जा रहा है। इसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और उन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएगी। ग्रुप ए में मेजबान ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, भारत, और बांग्लादेश की टीम है। ग्रुप बी में पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, थाईलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम है।

ग्रुप ए

महिला टी-20 विश्व कप 2020: 12 मैचों के बाद दोनों ग्रुप के पॉइंट्स टेबल की स्थिति, सेमीफाइनल की स्थिति हो रही साफ 2

Advertisment
Advertisment

ग्रुप ए से भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ही है। टीम ने अभी तक खेले गए सभी 3 मैचों को अपने नाम किया है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के 17 और दूसरे मैच बांग्लादेश को 18 रनों से हराने के बाद टीम ने न्यूजीलैंड को 3 रनों से मात दे दी। टीम का अंतिम मैच 29 फरवरी को श्रीलंका के साथ होने वाला है।

ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में भारत से हार मिली थी लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया वहीं बांग्लादेश को 86 रनों से मात दी। न्यूजीलैंड ने पहले मैच में श्रीलंका को 17 रनों से हराया था। बांग्लादेश और श्रीलंका को अभी अपनी पहली जीत का इंतजार है। ग्रुप में अभी 4 मैच होने वाले बाकि हैं।

ग्रुप ए का पॉइंट्स टेबल:

टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट
भारत महिला 3 3 0 0 0 6 +0.633
ऑस्ट्रेलिया महिला 3 2 1 0 0 4 +1.226
न्यूजीलैंड महिला 2 1 1 0 0 2 +0.429
श्रीलंका महिला 2 0 2 0 0 0 -0.609
बांग्लादेश महिला 2 0 2 0 0 0 -2.600

ग्रुप बी

महिला टी-20 विश्व कप 2020: 12 मैचों के बाद दोनों ग्रुप के पॉइंट्स टेबल की स्थिति, सेमीफाइनल की स्थिति हो रही साफ 3

ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका एकमात्र अजेय टीम है। पहले मैच में उन्होंने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सभी को चौंका दिया था। दूसरे मुकाबले में आज अफ्रीका की महिला टीम ने थाईलैंड पर 113 रनों की बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। पहले मैच में हारने के बाद इंग्लैंड ने थाईलैंड को 98 रनों से हराया था। अपने तीसरे मैच में उन्होंने आज पाकिस्तान को 42 रनों से हराया।

Advertisment
Advertisment

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को अपने पहले मैच में हराया था। आज खेले गए मैच में वह इंग्लैंड के सामने नहीं टिक पाए। थाईलैंड को अभी तक खेले सभी 3 मैचों में हार मिली है। वेस्टइंडीज ने थाईलैंड को हराया है जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें हार मिली थी। ग्रुप बी में भी अभी 4 मैच खेले जाने बाकि हैं और किसी टीम ने अभी तक सेमीफाइनल में जगह नहीं बनाई है।

ग्रुप बी का पॉइंट्स टेबल:

टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट
दक्षिण अफ्रीका महिला 2 2 2 0 0 4 +2.993
इंग्लैंड महिला 3 2 1 0 0 4 +2.237
वेस्टइंडीज महिला 2 1 1 0 0 2 +0.216
पाकिस्तान महिला 2 1 1 0 0 2 -0.711
थाईलैंड महिला 3 0 3 0 0 0 -3.992