भारत और साउथ अफ्रीका की महिला तीन के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज सोमवार को ही समाप्त हुई है. इस वनडे सीरीज को भारत ने 3-0 के अंतर से जीत लिया था. इस वनडे सीरीज के बाद आईसीसी ने महिला वनडे रैंकिंग को अपडेट किया है. अपने इस ख़ास लेख में हम आपकों महिला वनडे रैंकिंग का ही पूरा लेखा-जोखा बताएंगे.
भारत की टीम दूसरे स्थान पर
भारत की टीम को 3-0 से सीरीज जीतने का फायदा हुआ है और उसने 4 रेटिंग पॉइंट्स प्राप्त कर दूसरे पायदान पर अपना स्थान और मजबूत कर लिया है. नंबर-1 पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम 151 अंको के साथ बनी हुई है. वहीं भारत से 5 अंक के फासले के साथ इंग्लैंड की महिला टीम नंबर-3 स्थान पर बनी हुई है.
टॉप-10 पर भारत की 2 महिला बल्लेबाज
बल्लेबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में भारत की 2 महिला खिलाड़ी बनी हुई है. स्मृति मंधाना जहां नंबर-2 पायदान पर है. वहीं नंबर-7 पर मिताली राज मौजूद है. नंबर-1 पर न्यूजीलैंड की स्टार बल्लेबाज एमी सैथरवेट का कब्जा है. नंबर-3 पर ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हिली मौजूद है.
टॉप-10 गेंदबाजों में भारत की 3 खिलाड़ी है. झूलन गोस्वामी जहां छठे पायदान पर है. वहीं शिखा पांडे और पूनम यादव क्रमशः 8वें और 9वें पायदान पर है. ऑलराउंडर की टॉप-10 सूची में भारत की दीप्ती शर्मा तीसरे स्थान पर मौजूद है.
यहाँ देखें आईसीसी की अपडेट महिला वनडे टीम रैंकिंग
रैंकिंग | टीम | अंक |
1. | ऑस्ट्रेलिया | 151 |
2. | भारत | 127 |
3. | इंग्लैंड | 122 |
4. | न्यूजीलैंड | 110 |
5. | साउथ अफ्रीका | 96 |
6. | वेस्टइंडीज | 79 |
7. | पाकिस्तान | 77 |
8. | श्रीलंका | 55 |
9. | बांग्लादेश | 48 |
10. | आयरलैंड | 18 |
यहाँ देखें आईसीसी के बल्लेबाजों की अपडेट वनडे रैंकिंग
रैंकिंग | टीम | अंक |
1. | एमी सैथरवेट | 759 |
2. | स्मृति मंधाना | 755 |
3. | एलिसा हिली | 738 |
4. | एलिसा पैरी | 737 |
5. | टौमी बियुमंट | 722 |
6. | मैग लेग्निंग | 719 |
7. | मिताली राज | 705 |
8. | लौरा वोल्व्रेट | 685 |
9. | सोफी डिवाईन | 683 |
सूजी बेट्स | 683 |
यहाँ देखें आईसीसी की अपडेट गेंदबाजो की वनडे रैंकिंग
रैंकिंग | टीम | अंक |
1. | जैस जोनासन | 755 |
2. | मेघन स्कट | 731 |
3. | सना मीर | 714 |
4. | एलिसा पैरी | 710 |
5. | मरिजाने काप | 708 |
6. | झूलन गोस्वामी | 704 |
7. | श्बनिम इस्माइल | 688 |
8. | शिखा पांडे | 685 |
9. | पूनम यादव | 659 |
10. | केथरीन ब्रंट | 649 |
यहाँ देखे आईसीसी के अपडेट ऑलराउंडर की टॉप-5 वनडे रैंकिंग
रैंकिंग | टीम | अंक |
1. | एलिसा पैरी | 523 |
2. | मारिजाने काप | 370 |
3. | दीप्ती शर्मा | 369 |
4. | स्टेफनी टेलर | 360 |
5. | डी वान निकर्क | 306 |