REPORTS: महेंद्र सिंह धोनी नहीं लेते ब्रेक तो भी चयनकर्ता दिखा देते उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता 1

भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर अगले महीनें रवाना होने वाली है। अगले महीने से होने वाले वेस्टइंडीज के दौरे को लेकर रविवार को मुंबई में भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है। भारतीय टीम में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पूरे वेस्टइंडीज के दौरे से आराम देने का फैसला किया गया है।

महेन्द्र सिंह धोनी नहीं हैं वेस्टइंडीज के दौरे का हिस्सा

वैसे महेन्द्र सिंह धोनी के कहने पर ही वेस्टइंडीज के दौरे पर उनका नाम शामिल नहीं किया गया जो अगले दो महीनों के लिए भार ती पैरा मिलिट्री के साथ समय बिताने की इच्छा रखते हैं।

Advertisment
Advertisment

REPORTS: महेंद्र सिंह धोनी नहीं लेते ब्रेक तो भी चयनकर्ता दिखा देते उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता 2

भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से ही संन्यास लेने की अटकलें लगायी जा रही है। लेकिन फिलहाल तो उन्होंने इन अटकलों पर विराम लगा दिया।

धोनी ने खुद विंडीज दौरे से अपना नाम लिया वापस, लेकिन फिर भी ना चुने जाते टीम में!

महेन्द्र सिंह धोनी ने खुद भले ही वेस्टइंडीज के दौरे से हटने का फैसला किया लेकिन धोनी के इस दौरे पर नाम नहीं लेने के बाद भी उन्हें ड्रॉप किया जाना तय था। क्योंकि चयनकर्ताओं ने टीम के सेलेक्शन के साथ ही ये भी स्पष्ट किया कि वो वेस्टइंडीज के खिलाफ भविष्य की योजना को ध्यान में रखते हुए टीम का सेलेक्शन कर रहे थे।

REPORTS: महेंद्र सिंह धोनी नहीं लेते ब्रेक तो भी चयनकर्ता दिखा देते उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता 3

Advertisment
Advertisment

भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम का चयन करने के बाद ये जरूर माना कि महेन्द्र सिंह धोनी ने 2 महीनों के लिए भारतीय टीम दूर रहने की बात पहले से ही बता दी थी।

चयनकर्ताओं ने किया था स्पष्ट अब धोनी नहीं रहे हैं उनकी भविष्य की योजना का हिस्सा

अगर रिपोर्ट की माने तो लेकिन इस दौरान चयनकर्ताओं ने ये भी तय कर दिया था कि अब वो भारतीय क्रिकेट के भविष्य की तरफ देख रहे हैं और वो अगले कुछ अहम टूर्नामेंट को लेकर टीम को तैयार कर रहे हैं और इशारों-इशारों में उन्होंने ये साफ कर दिया कि अब एमएस धोनी उनकी भविष्य की योजना में नहीं हैं।

REPORTS: महेंद्र सिंह धोनी नहीं लेते ब्रेक तो भी चयनकर्ता दिखा देते उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता 4

ऐसे में अगर महेन्द्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज के दौरे से नाम ना भी लेते तो भी चयनकर्ताओं ने पहले ही से अपना मूड बना लिया था कि वो अब विकेटकीपिंग के लिए ऋषभ पंत की तरफ देख रहे हैं और उन्हें तैयार करने के लिए पूरा समय देना चाहते हैं।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।