चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक रही। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस लीग के पहले ही सीजन से खेल रही है। इस टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया है वो काफी ज्यादा कमाल से भरा रहा है। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में सालों से खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का इस सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है।

अगर धोनी नहीं खेलते आगे तो ये तीन खिलाड़ी हैं कप्तानी के दावेदार

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में इस बार टीम का प्रदर्शन ऐसा रहा है कि इसमें उनकी कप्तानी का जादू पूरी तरह से फ्लॉप रहा है तो ना ही वो बल्लेबाजी से कोई कम दिखा सके हैं। ऐसे में कहीं ना कहीं तो धोनी में आत्मविश्वास की कमी दिख रही है।

Advertisment
Advertisment

महेन्द्र सिंह धोनी अगर नहीं करते चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, तो ये तीन खिलाड़ी हैं दावेदार 1

अगर महेन्द्र सिंह धोनी यहां से अगले सीजन में खुद कप्तानी ना करना चाहे तो चेन्नई सुपर किंग्स के पास कुछ विकल्प है जो वो कप्तान के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।। तो आपको बताते हैं वो तीन नाम जो आने वाले समय में कर सकते हैं सीएसके की कप्तानी

अंबाती रायडू

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके अंबाती रायडू पिछले तीन सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेल रहे हैं। अंबाती रायडू को आईपीएल में खेलने का एक लंबा अनुभव है। वो इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम में खेल चुके हैं। अंबाती रायडू के लिए सीएसके के लिए ये सीजन मिला-जुला रहा है। जिसमें उनके बल्ले से अब तक ज्यादा रन तो नहीं निकले हैं, लेकिन उनके अनुभव को देखते हुए वो आने वाले समय में कप्तानी के अच्छे विकल्प हो सकते हैं। महेन्द्र सिंह धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंबाती रायडू को कप्तान के रूप में अजमा सकती है जो उनके लिए फायदेमंद भी साबित हो सकता है।

महेन्द्र सिंह धोनी अगर नहीं करते चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, तो ये तीन खिलाड़ी हैं दावेदार 2

Advertisment
Advertisment