भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था और इस मुकाबले को भारत ने 6 विकेट के अंतर से जीत लिया था. हालांकि ये बात भी सच है कि इस मैच में भारतीय गेंदबाजो की जमकर धुनाई भी हुई थी. भारत की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 207 रन खर्च कर दिए थे.
वाशिंगटन सुंदर हुए थे महंगे साबित
सीरीज का पहला टी-20 मैच वाशिंगटन सुंदर के लिए अच्छा नहीं रहा था. वह इस मैच में अपने 3 ओवर में कुल 34 रन खर्च कर बैठे थे और उन्हें सिर्फ एक विकेट हासिल हुआ था.
इसी बीच वाशिंगटन सुंदर को लेकर कुछ आंकड़े सामने आ रहे हैं. जिससे भारतीय कप्तान विराट कोहली की चिंता बढ़ सकती है. दरअसल, सुंदर 2019 में सबसे खराब स्ट्राइक रेट के मामले में तीसरे स्थान पर है.
साल 2019 में सबसे खराब गेंदबाजी स्ट्राइक रेट (कम से कम 100 बॉल)
खिलाड़ी | मैच | ओवर | विकेट | स्ट्राइक रेट |
मोहम्मद नबी | 10 | 29 | 2 | 87.0 |
लक्षन सदाकनन | 9 | 35 | 3 | 70.0 |
वाशिंगटन सुंदर | 9 | 30 | 4 | 45.0 |
शदाब खान | 9 | 26 | 4 | 39.0 |
जोशुआ लिटिल | 7 | 25 | 4 | 37.5 |
साल के हिसाब से भारत के सबसे खराब गेंदबाजी औसत (कम से कम 4 विकेट बाद)
वाशिंगटन सुंदर ने एक बहुत खराब रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. दरअसल, वह भारत के एक कैलेंडर वर्ष में सबसे खराब औसत रखने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. इस साल उन्होंने 9 मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 54.25 की बेहद खराब औसत से मात्र 4 विकेट हासिल किये हैं.
खिलाड़ी | मैच | विकेट | औसत | साल |
वाशिंगटन सुंदर | 9 | 4 | 54.25 | 2019 |
ईशांत शर्मा | 10 | 6 | 47.16 | 2009 |
क्रुनाल पांड्या | 12 | 8 | 42.87 | 2019 |
इरफ़ान पठान | 6 | 4 | 41.00 | 2009 |
एस श्रीसंत | 8 | 6 | 38.33 | 2007 |
सुंदर को देखा जा रहा टी-20 विश्व कप 2020 के लिए
वाशिंगटन सुंदर को कप्तान और कोच का काफी सपोर्ट मिल रहा है. उन्हें टी-20 विश्व कप 2020 के लिए देखा जा रहा है. हालांकि उनके आंकड़े टीम मैनेजमेंट के लिए काफी चिंताजनक है.
बता दें, कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच से पहले अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने कहा था, कि “जब आप ऑस्ट्रेलिया में बड़े मैदानों में खेल रहे होते हैं, तो दो कलाई के स्पिनरों के टीम में होने से निश्चित ही आपकों बहुत बड़ा फायदा होता है, लेकिन कुछ मैचों में दोनों का एक साथ खेलना मुश्किल होता है.
हमे टीम में संतुलन बनाए रखने के लिए जडेजा और वाशिंगटन सुंदर जैसे गेंदबाज भी चाहिए, जो गेंदबाजी आक्रमण में विविधता लाते हैं. टी 20 क्रिकेट में आपको गेंदबाजी के छह विकल्प होने चाहिए. यही मूल नियम है.