In IPL 2023 the captaincy of these three players will be gone

IPL 2023: आईपीएल 2022 (IPL 2022) अब अपने समापन के कगार पर खड़ा है। इस सीजन में पहले बार वो देखने को मिला जो आज से पहले शायद ही कभी देखने को मिला हो। मजबूत टीमें इस साल फ्लॉप साबित हुईं जबकि दिग्गज खिलाड़ियों ने नाम बड़े और दर्शन छोटे वाला प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों के साथ-साथ इस सीजन में अक्सर कई मौकों पर खराब कप्तानी भी देखने को मिली है। इस साल कई ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने नर कप्तान की नियुक्ति तो की लेकिन वो अपना जलवा बिखेरने में कामयाब नहीं हो पाए। ऐसे में आईपीएल 2023 (IPL 2023) में कुछ फ्रेंचाइजी अपनी टीम के कप्तान में बड़ा बदलाव कर सकती हैं। आज हम आपको ऐसे ही तीन टीमों के बारे में बताएंगे।

Advertisment
Advertisment

चेन्नई सुपर किंग्स

ipl 2023

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत में ही चेन्नई ने रविंद्र जडेजा को अपनी टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था लेकिन बतुर कप्तान जडेजा फ्लॉप साबित हुए और मजबूरन फ्रेंचाइजी ने कप्तानी में बदलाव करते हुए, टीम की कमान फिर से धोनी को सौंप दी। हालांकि, कयास यही लगाए जा रहे हैं कि धोनी इस सीजन तक ही चेन्नई की कप्तानी करेंगे क्योंकि ये उनका आखिरी आईपीएल साबित हो सकता है। अगर धोनी आईपीएल 2023 (IPL 2023) में नहीं खेलते हैं तो फ्रेंचाइजी को एक नया कप्तान तलाशना पड़ेगा। 2023 की नीलामी में चेन्नई एक नया कप्तान तलाश सकती है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

ipl 2023

इस लिस्ट में दूसरा नाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का है आईपीएल 2023 (IPL 2023) में अपने टीम के कप्तान में बदलाव कर सकती है। पिछले सीजन के अंत में विराट कोहली ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद 2022 में फाफ डु प्लेसिस को बैंगलोर का कप्तान बनाया गया लेकिन यहाँ पर सवाल है कि क्या फ्रेंचाइजी फाफ के साथ अगले सीजन में जाना चाहेगी क्योंकि उनकी उम्र अब 37 साल हो चुकी है, जिसका असर उनके बल्लेबाजी पर भी देखने को मिल रहा है। भले ही उन्होंने कुछ बड़ी पारी खेली हों लेकिन निरंतरता की कमी साफ़ झलकी है। ऐसे में अगले सीजन में या तो बैंगलोर को ग्लेन मैक्सवेल पर भरोसा करना होगा या फिर एक नया कप्तान ढूंढना होगा।

Advertisment
Advertisment

पंजाब किंग्स

ipl 2023

इस लिस्ट में तीसरा नाम पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल का है जिन्होंने इस सीजन में बतौर कप्तान औसतन ही अच्छा प्रदर्शन किया है। कप्तानी के भार की वजह से उनके प्रदर्शन में भी गिरावट देखने को मिली है। पंजाब किंग्स के लिए मयंक अग्रवाल का बल्लेबाजी फॉर्म उनकी कप्तानी से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। ऐसे में फ्रेंचाइजी आईपीएल 2023 (IPL 2023) में एक नए कप्तान के नाम पर विचार जरूर कर सकती है।