IND A vs SL A: महेंद्र सिंह धोनी के खिलाड़ी के 187 नॉट आउट रनों की बदौलत भारत A ने श्रीलंका को 48 रनों से हराया 1

श्रीलंका ए की टीम भारत के दौरे पर है। इंडिया ए के खिलाफ खेले गए दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच में उन्हें हार मिली थी। आज से दोनों टीमों के बीच 5 मैचों के अनाधिकारिक वनडे सीरीज की शुरुआत हुई। पहला मैच केएससीए स्टेडियम, बेलगावी में खेला गया। बारिश की वजह से 42 ओवर के हुए इस मैच में श्रीलंका ए के कप्तान अशन प्रियंजन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

इंडिया ए की शानदार बल्लेबाजी

IND A vs SL A: महेंद्र सिंह धोनी के खिलाड़ी के 187 नॉट आउट रनों की बदौलत भारत A ने श्रीलंका को 48 रनों से हराया 2

Advertisment
Advertisment

इंडिया ए की शुरुआत ख़राब रही और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल सिर्फ 5 रन बनाकर लिहरू कुमारा की गेंद पर पवेलियन लौट गये। उनके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और अनमोलप्रीत सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 163 रनों की शाझेदारी बनाई।

अनमोलप्रीत 65 रन बनाकर आउट हुए लेकिन ऋतुराज ने रन बनाने का क्रम जारी रखा। कप्तान ईशान किशन ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। किशन ने 34 गेंदों में 45व रनों की तेज पारी खेली वहीं ऋतुराज ने 136 गेंद में 187 रनों की नाबाद पारी खेली।

उनकी इस पारी में 26 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इंडिया ए ने 42 ओवरों में 4 विकेट पर 317 रन बना दिए। श्रीलंका ए के लिए लिहरु कुमारा ने 3 वहीं अशन प्रियंजन ने एक विकेट चटकाया।

श्रीलंका ए ने लगातार खोए विकेट

IND A vs SL A: महेंद्र सिंह धोनी के खिलाड़ी के 187 नॉट आउट रनों की बदौलत भारत A ने श्रीलंका को 48 रनों से हराया 3

Advertisment
Advertisment

श्रीलंका ए की शुरुआत काफी खराब रही और दोनों सलामी बल्लेबाज 22 को स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शेहान जयसूर्या ने एक छोर संभाल लिया लेकिन दूसरे छोर पर कोई भी बल्लेबाज पिच पर टिक कर बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

भानुका राजपक्षे और कप्तान प्रियंजन ने 29-29 रनों की पारी खेलकर जयसूर्या का साथ निभाने की कोशिश की लेकिन कोई ज्यादा समय तक उनका साथ नहीं निभा पाया। जयसूर्या ने 120 गेंदों में 108 रनों की नाबाद पारी खेली।

श्रीलंका ए की टीम 42 ओवर में 6 विकेट पर 269 रन ही बना पाई और उसे 48 रनों से हार मिली। भारत के लिए मयंक मारकंडे ने 2 जबकि तुषार देशपांडे, दीपक हुडा, शिवम दुबे और संदीप वारियर ने 1-1 विकेट लिया।

देखें स्कोरकार्ड:

 

IND A vs SL A: महेंद्र सिंह धोनी के खिलाड़ी के 187 नॉट आउट रनों की बदौलत भारत A ने श्रीलंका को 48 रनों से हराया 4
bcci.tv
IND A vs SL A: महेंद्र सिंह धोनी के खिलाड़ी के 187 नॉट आउट रनों की बदौलत भारत A ने श्रीलंका को 48 रनों से हराया 5
bcci.tv
IND A vs SL A: महेंद्र सिंह धोनी के खिलाड़ी के 187 नॉट आउट रनों की बदौलत भारत A ने श्रीलंका को 48 रनों से हराया 6
bcci.tv

bcci.tv