Nidahas Trophy: बांग्लादेश के खिलाफ जीतने के साथ ही ये विश्व रिकॉर्ड बना गयी टीम इंडिया, 100% रिकॉर्ड बरकरार 1

कल गुरूवार, 8 मार्च को निदहास ट्रॉफी में भारत बनाम बांग्लादेश का मैच कोलम्बो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट, स्टेडियम में खेला गया. जहाँ पहले मैच में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ जोरदार वापसी की और मैच पूरे 6 विकेट से जीतकर अपने नाम किया.

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ ना सिर्फ 6 विकेट से मैच जीतकर अपने नाम किया, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला. दरअसल इस प्रारूप में टीम इंडिया की बांग्लादेश की खिलाफ यह लगातार छठी जीत रही. आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि मैन इन ब्लू टीम ने बांग्लादेश के विरुद्ध अभी तक जितने भी टी20 मैच खेले हैं, सभी में शानदार जीत दर्ज की हैं.

Advertisment
Advertisment

लगाया जीत का छक्का 

Nidahas Trophy: बांग्लादेश के खिलाफ जीतने के साथ ही ये विश्व रिकॉर्ड बना गयी टीम इंडिया, 100% रिकॉर्ड बरकरार 2

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच अभी तक कुल 6 बार टी ट्वेंटी क्रिकेट में आमना सामना देखने को मिला हैं और हार बार टीम इंडिया ने जीत का स्वाद चखा हैं. कल मिली जीत के साथ ही भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत का छक्का लगाया.

दोनों देशों के बीच सबसे पहला टी ट्वेंटी मुकाबला साल 2009 वर्ल्ड टी20 के दौरान खेला गया था और उस मैच में टीम इंडिया ने जो जीत का सफ़र शुरू किया था, वह अभी तक बरकरार हैं.

Advertisment
Advertisment

आइये डालते हैं, एक नजर भारत और बांग्लादेश के बीच अभी तक खेले T20I मैचों के इतिहास पर :-

Nidahas Trophy: बांग्लादेश के खिलाफ जीतने के साथ ही ये विश्व रिकॉर्ड बना गयी टीम इंडिया, 100% रिकॉर्ड बरकरार 3

मैच  मैदान  साल  कप्तान  जीत का अंतर 
1  नॉटिंघम 2009 महेंद्र सिंह धोनी  भारत 25 रनों से जीती 
2  मीरपुर   2014 महेंद्र सिंह धोनी भारत 8 विकेट से जीती 
3  मीरपुर   2016 महेंद्र सिंह धोनी   भारत 45 रनों से जीता 
4  मीरपुर   2016 महेंद्र सिंह धोनी   भारत 8 विकेट से जीता 
5  बेंगलुरु   2016 महेंद्र सिंह धोनी   भारत 1 रनों से जीती 
6  कोलम्बो  2018 रोहित शर्मा  भारत 6 विकेट से जीती 

 

Nidahas Trophy: बांग्लादेश के खिलाफ जीतने के साथ ही ये विश्व रिकॉर्ड बना गयी टीम इंडिया, 100% रिकॉर्ड बरकरार 4

भारत और बांग्लादेश के बीच इस त्रिकोणीय टी ट्वेंटी श्रृंखला में अभी एक और मुकाबला खेला जाने वाला हैं और वह बुधवार, 14 मार्च को खेला जायेगा. अगर टीम इंडिया वह मैच भी जीतने में सफल रहती हैं, तो बांग्लादेश के विरुद्ध भारतीय टीम की यह लगातार 7वीं जीत होगी.

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.