IND vs SA 4rd t20i stats review

भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जहाँ दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 49 रनों से करारी मात दी। इसी के साथ भारत मैच हार गया लेकिन सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रहा। ऐसे में आइये एक नजर इस मैच में बनने वाले रिकार्ड्स और आंकड़ों पर डालते हैं।

बता दें कि इस मैच (IND vs SA) में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक और रिले रोसौव की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 228 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में टीम इंडिया पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.3 ओवर में 178 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisment
Advertisment

IND vs SA 3rd T20I, STATS REVIEW

IND vs SA 3rd T20I, STATS REVIEW

1. एक द्विपक्षीय श्रृंखला में एक टीम के लिए दो शतक

  • दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज ​​2015, फाफ डु प्लेसिस और मोर्ने वैन विक
  • भारत बनाम इंग्लैंड 2018, केएल राहुल और रोहित शर्मा
  • दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत 2022, डेविड मिलर और रिले रोसौव

2. एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के बनाम भारत

  • 21 वेस्टइंडीज लॉडरहिल 2016
  • 16 ऑस्ट्रेलिया ब्रिजटाउन 2010
  • 16 दक्षिण अफ्रीका इंदौर 2022 *
  • 15 वेस्टइंडीज हैदराबाद 2019

3. टी20 में भारत के खिलाफ बड़ा स्कोर

Advertisment
Advertisment
  • 245/6 वेस्टइंडीज के द्वारा लॉडरहिल 2016
  • 227/3 दक्षिण अफ्रीका के द्वारा इंदौर 2022 *
  • 221/3 दक्षिण अफ्रीका के द्वारा गुवाहाटी 2022

4. सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक बार रोहित शर्मा को आउट करना

  • 11 टी साउथी/ के रबाडा
  • 10 ए मैथ्यूज
  • 8 टी बौल्ट
  • 7 एम मोर्केल

5. सबसे कम गेंदों में 50 टी20 इंटरनेशनल विकेट

  • 600 अजंता मेंडिस
  • 620 मार्क अडायर
  • 624 लुंगी एनगिडि
  • 636 संदीप लामिचान्ने
  • 660 वानिन्दु हसरंगा

6. घरेलू T20Is में रनों का पीछा करते हुए भारत की हार

  • 216 बनाम श्रीलंका नागपुर 2009 (29 रन)
  • 168 बनाम न्यूजीलैंड चेन्नई 2012 (1 रन)
  • 127 बनाम न्यूजीलैंड नागपुर 2016 (47 रन)
  • 197 बनाम न्यूजीलैंड राजकोट 2017 (40 रन)
  • 228 बनाम दक्षिण अफ्रीका इंदौर 2022 (49 रन)
  • 221/5 बनाम आयरलैंड डबलिन 2022

7. भारत का द्विपक्षीय सीरीज में रोहित शर्मा की कप्तानी में प्रदर्शन

  • टी20 इंटरनेशनल (घर) में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया
  • वनडे (घर) में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया
  • टी20 इंटरनेशनल (घर) में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया
  • टी20 इंटरनेशनल (घर) में श्रीलंका को 3-0 से हराया
  • टेस्ट (घर) में श्रीलंका को 2-0 से हराया
  • टी20 इंटरनेशनल (विदेश) में इंग्लैंड को 2-1 से हराया
  • वनडे में इंग्लैंड को 2-1 से हराया (विदेश)
  • टी20 इंटरनेशनल (विदेश) में वेस्टइंडीज को 4-1 से हराया
  • टी20 इंटरनेशनल (एच) में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया
  • T20I (घर) में SA को 2-1 से हराया

8. रोहित शर्मा की कप्तानी में आज टीम इंडिया ने छठी बार 200 से ज्यादा रन लुटाए हैं।

9. भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के तीसरे टी20 मुकाबले में अफ्रीकी टीम की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने दमदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने 43 गेंदों का सामना किया और 4 छक्के-6 चौके की मदद से 68 रन पर रन आउट हो गए। इसी के साथ उन्होंने अपने 2,000 रन पूरे किए हैं और वह सबसे तेज ऐसा करने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बने हैं। इसके साथ ही डी कॉक ने भारत के खिलाफ चौथी बार 50 या उससे अधिक रनों की पारी खेली है।

10. टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले रोसौव दक्षिण अफ्रीका के पांचवें बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले रिचर्ड लेवी, मोर्ने वान विक, फाफ डू प्लेसी और डेविड मिलर इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं।

11. टीम इंडिया ने सीरीज जीतकर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल, भारत ने फरवरी 2019 के बाद से घर में एक भी टी-20 सीरीज नहीं हारा है।