IND vs SA ODI Temba Bavuma statement after won the match

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज (IND vs SA ODI) का पहला वनडे आज 19 January 2022 को पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। अफ्रीकी टीम की तरफ से कप्तान तेम्बा बावुमा और रस्सी वान डेर डूसेन ने शतकीय पारी खेली और भारत के सामने जीत के लिए 297 रनों का लक्ष्य रख दिया लेकिन टीम इंडिया इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन ही बना पाई और इस मैच को 31 रन से गंवा दिया। भारत के खिलाफ मिली इस शानदार जीत के बाद अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma)  बेहद खुश नजर आए। मैच के बाद उन्होंने इस बेहतरीन जीत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

पार्टनरशिप पर दिया जोर

 Temba Bavuma

Advertisment
Advertisment

मैच जीतने के बाद अफ़्रीकी टीम के कप्तान तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) ने कहा, ”हमने अच्छा खेल खेला जो कि 50 ओवर के क्रिकेट में काफी कठिन है। हम इस मैच से काफी आत्मविश्वास हासिल कर सकते हैं। अपनी पूरी पारी के दौरान मैंने संघर्ष किया लेकिन रस्सी को देखकर ऐसा लग रहा था कि वो किसी और विकेट पर बल्लेबाजी कर रहा है। हमारी साझेदारी निर्णायक थी और हमने पार्टनरशिप पर जोर दिया। जानसेन के लिए यह एक अच्छा डेब्यू मैच था और वो आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहे हैं।  यह देखना बहुत अच्छा है। ”

स्पिनर की तारीफ की

Temba Bavuma

तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) ने आगे कहा, ”नई गेंद के साथ एडेन हमेशा ही एक विकल्प रहते हैं और वो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने स्तिथि को काफी अच्छे से समझा।  वो जानते थे कि उन्हें क्या करना है।  टीम के अंदर वो एक बड़े खिलाड़ी हैं।  इस मैच में स्पिनर ने बेहतरीन खेल दिखाया है। क्विनी को वापस देखकर बहुत अच्छा लगा।  वो मेरे लिए एक बड़े खिलाड़ी हैं।  उनके अनुभव से हमे काफी मदद मिलती है। ”

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन):

क्विंटन डी काक (डब्ल्यू), जानेमन मलान, एडेन मारक्रम, रस्सी वान डेर डूसेन, तेंबा बावुमा (कप्तान), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवेओ, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, लुंगी नगीदी

Advertisment
Advertisment

टीम इंडिया (प्लेइंग इलेवन):

केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (डब्ल्यू), वेंकटेश अय्यर, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्रा चहल