ICC T20WC- भारतीय टीम के सामने चुनौती होंगे ये 3 कीवी खिलाड़ी, रहना होगा सावधान 1

आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 की सबसे फेवरेट टीम भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में हार मिली है। भारत को पहले मैच में हार का सामना करने के बाद अब उनके सामने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा मैच काफी अहम हो चला है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दुबई में बड़ा मुकाबला खेला जाना है।

भारत को इन 3 कीवी खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान

भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ होना वाले इस मैच में भारतीय टीम को जीत के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय टीम बिना किसी शक और सवाल के काफी मजबूत और संतुलित नजर आ रही है। लेकिन आज के मैच में भारत के सामने चुनौती भी कम नहीं हैं।

Advertisment
Advertisment

ICC T20WC- भारतीय टीम के सामने चुनौती होंगे ये 3 कीवी खिलाड़ी, रहना होगा सावधान 2

भारतीय टीम भले ही अच्छी नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम कम नहीं है। इस कीवी टीम के पर कतरने के लिए भारतीय टीम को पूरा जोर लगाना होगा। जिसमें कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम इंडिया पर बड़ा खतरा हैं, तो आपको बताते हैं वो 3 कीवी खिलाड़ी जिनसे भारतीय टीम को रहना होगा सावधान

ईश सोढ़ी

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी एक कमाल के फिरकी गेंदबाज हैं। ईश सोढ़ी ने खासकर टी20 क्रिकेट में काफी प्रभावित किया है। उन्होंने भारत के खिलाफ सीमित ओवर की क्रिकेट में अब तक तो खूब परेशान किया है, जो भारत के खिलाफ 12 मैच में 17 विकेट ले चुके हैं।

ईश सोढ़ी

Advertisment
Advertisment

इस लेग स्पिन गेंदबाज ने भारत के खिलाफ काफी चुनौती पेश की है, जिन्होंने सीमित ओवर की क्रिकेट में रोहित शर्मा को परेशान किया है तो वहीं कोहली को 5 बार और केएल राहुल को 2 बार अपना शिकार बनाया है। ऐसे में ईश सोढ़ी से भारतीय टीम को काफी सावधार रहने की जरूरत है।